फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   St. John's College: Applications for Undergraduate Admissions Open; Online Applications Invited for Various Courses Ranging from B.A. to BBA (Retail); University Registration Mandatory.

सेंट जोंस कॉलेज : स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, बीए से बीबीए रिटेल तक विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, विश्वविद्यालय रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

Tue, 12 May 2026 01:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
St. John's College: Applications for Undergraduate Admissions Open; Online Applications Invited for Various Courses Ranging from B.A. to BBA (Retail); University Registration Mandatory.
आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने बीए, बीएससी, बीकॉम, बीकॉम वोकेशनल, बीबीए, बीसीए, बीएससी (बायोटेक), बीपीईएस एवं बीबीए रिटेल पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन




महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थियों को प्रवेश आवेदन से पूर्व डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर समर्थ/वेब रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को सेंट जॉन्स कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन




कॉलेज प्रशासन ने कहा कि केवल उन्हीं छात्रों के प्रवेश पर विचार किया जाएगा, जिन्होंने विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर समर्थ/वेब रजिस्ट्रेशन कराने के साथ-साथ कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी की होगी। प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने छात्रों से समय रहते रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन






विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटों का विवरण



बीए — 640 सीट



बीएससी — 360 सीट



बीकॉम — 240 सीट



बीकॉम वोकेशनल — 360 सीट



बीबीए — 120 सीट



बीसीए — 60 सीट



बीएससी (बायोटेक) — 60 सीट



बीपीईएस — 60 सीट



बीबीए रिटेल — 60 सीट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed