{"_id":"6291b1911c0aa84bdf170560","slug":"ssp-agra-action-aginst-two-outpost-in-charges-for-not-disclosing-the-incident-of-robbery-and-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: लूट और चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर पाने पर दो चौकी प्रभारियों पर गिरी गाज, एसएसपी ने कर दिया लाइन हाजिर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: लूट और चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर पाने पर दो चौकी प्रभारियों पर गिरी गाज, एसएसपी ने कर दिया लाइन हाजिर
Sat, 28 May 2022 10:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 28 May 2022 10:52 AM IST
सार
लूट और चोरी के मामले में खुलासा कर पाने में फेल साबित हुए बुंदू कटरा और सीओडी चौकी के प्रभारियों पर गाज गिरी है। एसएसपी आगरा ने कार्रवाई करते हुए दोनों को लाइन हाजिर क र दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह
- फोटो : Social Media
विस्तार
आगरा में बढ़ते क्राइम ग्राफ को रोकने के लिए एसएसपी आगरा लगातार प्रयास कर रहे हैं। अधीनस्थों को किसी भी घटना को लेकर सख्ता बरतने के आदेश हैं, तो वहीं लापरवाही करने वालों के खिलाफ एसएसपी एक्शन भी ले रहे हैं। ऐसे ही दो मामलों में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने थाना सदर की बुंदू कटरा और सीओडी चौकी के प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया। यह कार्रवाई पायल ज्वैलर्स की दुकान में लूट और क्रेन से दस लाख रुपये का तार चोरी की घटना के खुलासे में लापरवाही पर की गई है।
एसएसपी ने बताया कि सीओडी चौकी क्षेत्र में पिछले दिनों दस लाख का तार चोरी हुआ था। यह तार भूमिगत लाइन डालने के लिए आया था। चोर क्रेन से आते हैं। तार चोरी करके ले जाते हैं। चोरी की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दी। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिए। मगर, चौकी प्रभारी अमित शर्मा ने चोरों को पकड़ने का कोई प्रयास नहीं किया। इस पर चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की।
वहीं दूसरा मामला बुंदू कटरा का है। चौकी क्षेत्र में पायल ज्वैलर्स की दुकान में लूट की घटना हुई थी। इस घटना के खुलासे के लिए चौकी प्रभारी आनंद शर्मा की तरफ से कोई प्रयास नहीं किया गया। खुलासे के लिए एसओजी और क्राइम ब्रांच ही लगी है। चौकी प्रभारी की लापरवाही सामने आई। इस पर उनको लाइन भेजा गया।
विज्ञापन
बुंदू कटरा चौकी पर एसएसआई रकाबगंज प्रमोद शर्मा और सीओडी चौकी पर एसएसआई लोहामंडी जितेंद्र सिंह को भेजा गया है। उधर, थाना लोहामंडी में वीआईपी सेल के प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह को तैनात किया गया है। चौकी प्रभारी किरावली अवनीत मान को एसओ जैतपुर बनाया गया है।