फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sribankebihari Lal

अब देर से जागेंगे और जल्द सो जाएंगे श्री बांकेबिहारी लाल

Mon, 16 Nov 2020 07:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
Sribankebihari Lal
मथुरा। मंदिर श्रीबांके बिहारी में दर्शन करते श्रद्धालु। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। सर्दी के मौसम में श्रीबांकेबिहारी लाल के सुबह जागने और रात को सो जाने का समय बदल गया है। अब ठाकुर जी सुबह देर से जागेंगे और जल्द सो जाएंगे। इसके कारण भक्तों के लिए भी ठाकुर जी के दर्शन का समय परिवर्तित हो गया है। दर्शन की परिवर्तित व्यवस्था सोमवार को भैयादूज से ही प्रभावी हो गई।
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा से ठाकुर जी के भोग प्रसाद और पोशाक बदली गई थीं। सर्दी को देखते हुए थोड़े गर्म पदार्थ और पंचमेवा ठाकुर जी को भोग प्रसाद में दिए जा रहे थे, लेकिन भैयादूज से यह व्यवस्था और परिवर्तित हो गई है। अब श्रीबांकेबिहारी जी सुबह देर से जागेंगे इससे भक्तों को भी देर से ही दर्शन संभव होंगे। ऐसे में अब शृंगार आरती सुबह 8:55 बजे होगी, राजभोग आरती का समय दोपहर 12:55 बजे तक रहेगा। इस तरह दोपहर 12:55 बजे तक भक्त दर्शन कर सकेंगे। शाम को दर्शन का समय पूर्व समय से एक घंटे पहले शुरू हो जाएगा। अब 4:30 बजे से रात 8:30 बजे तक ठाकुर जी के दर्शन होंगे। शयनभोग की आरती रात 8:25 बजे होगी, जो अब तक रात 9:25 बजे होती थी।
विज्ञापन

दर्शन का समय...
प्रात: 8:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक।
शृंगार आरती प्रात: 8:45 बजे।
राजभोग आरती दोपहर 12:45 बजे।
सायंकालीन दर्शन का समय
सायं 4:30 बजे से रात 8:30 बजे तक।
शयन आरती रात 8:25 बजे।
भैयादूज पर भक्तों ने किए श्रीबांकेबिहारी के दर्शन
भैयादूज के पर्व पर सोमवार को बड़ी संख्या में भक्तों ने श्रीबांकेबिहारी जी के दर्शन किए। लाइन में लगते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भक्तों ने मंदिर में प्रवेश किया। हालांकि भैयादूज से मंदिर में दर्शन का समय परिवर्तित हो जाने के कारण लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ा। दर्शन करने वालों की कतार में अधिकांश भक्त बाहरी शहरों से आए हुए थे। इसके अलावा अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तों ने यमुना में लगाई डुबकी
वृंदावन। यम द्वितीया के पर्व पर राजस्थान से आए भक्तों ने श्रीबांकेबिहारी सहित अन्य मंदिरों में दर्शन से पहले श्रीयमुना मैया के जल में डुबकी लगाई। जगह-जगह भक्तों ने यमुना जी में स्नान के साथ आचमन किया। देर शाम आरती भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed