फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sri Krishna Janmasthan Temple Mathura on high alert after bomb threat

आतंकी धमकी मिलने के बाद आगरा-मथुरा में अलर्ट, कृष्ण जन्मस्थली और कैंट स्टेशन पर पहरा

Wed, 06 Jun 2018 12:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 06 Jun 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
Sri Krishna Janmasthan Temple Mathura on high alert after bomb threat
कैंट स्टेेश्ान पर जांच करती सुरक्ष्ाा टीम - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा एजेसियों को आगरा और मथुरा में आतंकी हमलों का इनपुट मिलने के बाद पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो गया है। कृष्ण जन्मस्थली और आगरा के स्टेशनो पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन


मथुरा के अतिसंवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान को उड़ाने की मिली धमकी को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जन्मस्थान के मुख्यद्वार पर आवागमन बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


पोतराकुंड की तरफ वाहनों को खड़ा करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रदेश सरकार से मिले निर्देशों पर सुरक्षा को कड़ा किया गया है। वहीं आगरा कैंट स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Sri Krishna Janmasthan Temple Mathura on high alert after bomb threat
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मंगलवार को धमकी मिलने के बाद मथुरा में एसपी सुरक्षा सिद्धार्थ वर्मा ने मंगलवार रात को करीब 10 बजे सुरक्षाकर्मियों और अफसरों को ब्रीफिंग करके हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। 

एसपी सुरक्षा सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि 9.30 बजे शासन से हाई अलर्ट का निर्देश मिला। इसके बाद ब्रीफिंग कर सभी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए। 

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में प्रवेश के लिए श्रदालुओं की सख्ती से तलाशी के निर्देश दे दिए गए हैं। यह अलर्ट 6 जून का मिला है। सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बता दें कि इससे पहले भी जन्मस्थान की उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed