फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sputnik Vaccine Trial Completed In Sn Medical College Agra

एसएन मेडिकल कॉलेज में पूरा हुआ रूस की वैक्सीन का ट्रायल, छह महीने तक होगी निगरानी

Sat, 27 Feb 2021 12:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 27 Feb 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sputnik Vaccine Trial Completed In Sn Medical College Agra
आगरा में कोरोना वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज में रूस की वैक्सीन स्पुतनिक का 46 लोगों पर ट्रायल पूरा हो गया है। दोनों डोज लगने के बाद किसी भी लाभार्थी को साइड इफेक्ट देखने नहीं मिले हैं। इसकी रिपोर्ट ड्रग कंट्रोलर गर्वमेंट ऑफ इंडिया को भेज दी है। अगले महीने से इस वैक्सीन का टीकाकरण शुरू होने की उम्मीद जताई है। 
विज्ञापन


ट्रायल प्रभारी डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि 18 से 60 साल की उम्र के 46 लोगों पर 14 जनवरी से ट्रायल शुरू किया गया था। पहली डोज लगाने के बाद 21 से 24 दिन के अंतराल में इनको दूसरी डोज लगा दी है। हल्का बुखार आने के अलावा अन्य कोई परेशानी नहीं हुई। हृदय, किडनी समेत अन्य जांचें कराने पर सामान्य आईं। किसी तरह का साइड इफेक्ट भी देखने नहीं मिला है। इसकी रिपोर्ट आधिकारिक हैदराबाद की डॉ. रेड्डी पैथोलॉजी और ड्रग कंट्रोलर गर्वमेंट ऑफ इंडिया को रिपोर्ट भेज दी है। ड्रग कंट्रोलर की अनुमति के बाद वैक्सीन लगाना शुरू हो जाएगा, उम्मीद है कि तीसरे चरण में इस रूसी वैक्सीन का उपयोग टीकाकरण में होने लगेगा। 
विज्ञापन


आठ बार रक्त के नमूनों की एंटीबॉडीज की होगी जांच
- ट्रायल की सहयोगी डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि छह महीने तक इन लोगों मॉनीटरिंग की जाएगी। इनसे किसी तरह की शारीरिक परेशानी तो नहीं। आठ बार रक्त के नमूने लेकर एंटीबॉडीज की जांच भी होगी। अभी तक चार नमूने लेकर आधिकारिक लैब को भेज दिए हैं। पांचवां तीसरे महीने में, छठा नमूना चौथे और सातवां नमूना पांचवें और आठवां नमूना छठे महीने में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में 11 मेडिकल कॉलेज में चला है ट्रायल
एसएन कॉलेज समेत रूस की वैक्सीन का देश भर के 11 मेडिकल कॉलेजों में ट्रायल चला है। इसमें हैदराबाद की डॉ. रेड्डी लैब और कंपनी के अधिकारियों का भी सहयोग लिया। एसएन को वैक्सीन की 100 वाइल मिलीं थीं। एक वाइल में आधा एमएल वैक्सीन है, जो पूरी लगाई गई। 

कोई परेशानी नहीं दिखी
एसएन मेडिकल कॉलेज में ट्रायल के नोडल प्रभारी डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि अमेरिका और रूस में एक करोड़ लोगों को यह वैक्सीन लग चुकी है, इसके साइड इफेक्ट नहीं मिले हैं। एसएन में भी 40 लोगों को टीका लगाया गया है, इन्होंने भी किसी तरह की परेशानी नहीं बताई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed