फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sports is necessary for the fitness of the body: DM

शरीर की फिटनेस के लिए खेल जरूरी : डीएम

Sat, 06 May 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 06 May 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Sports is necessary for the fitness of the body: DM
मैनपुरी। शनिवार को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 की टॉर्च रैली नेहरू स्टेडियम से रवाना हुई। टॉर्च रैली को जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ ही खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए। शरीर की फिटनेस के लिए खेल जरूरी हैं। डीएम ने कहा कि खेलों के विकास, खेल-कूद की प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने, बच्चों के अंदर खेल-कूद की भावनाओं को विकसित करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों से लेकर महा-विद्यालयों तक खेलकूद कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है। विद्यालयों में निरंतर खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराकर छात्र-छात्राओं को उनके रूचि के अनुसार खेलों में प्रतिभाग कराया जा रहा है। ताकि हमारे देश के बच्चे, युवा आगे बढ़कर बेहतरीन खिलाड़ी बनकर अपना, अपने देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया केंद्रों पर शासन द्वारा अच्छे प्रशिक्षक, उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है ताकि राष्ट्रीय आयोजनों के लिए खिलाड़ी खुद को बेहतर ढंग से तैयार कर सकें।
विज्ञापन

जागरूकता रैली में जनपद के खिलाडिय़ों, विभिन्न विद्यालयों के लगभग 1000 छात्र-छात्राएं, युवा मंगल दल के सदस्यों, पीआरडी जवानों, नेहरू युवा केंद्र के वॉलिंटियर्स, समाज-सेवियों, गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, टॉर्च रैली का आयोजन पं. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से करहल चौराहे होते हुए वापस स्टेडियम तक किया गया, टॉर्च रैली के साथ लखनऊ से आए टीम के इंचार्ज प्रिंस तिवारी को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी सदर नवोदिता शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका गुप्ता, जिला युवा कल्याण अधिकारी विकास यादव, क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुदिती में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों का हुआ सम्मान
मैनपुरी। सुदिति ग्लोबल एकेडमी में खेलो इंडिया यूनीवर्सल गेम्स-2022 की टॉर्च रैली के परिप्रेक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही जनपद के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक मो. इशरत अली, राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित महेंद्र प्रताप सिंह, सरिता देवी को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक डॉ. राममोहन, डॉ. कुसुममोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed