{"_id":"6a940c2ee67e4f776505fb09","slug":"speeding-truck-mowed-down-two-youths-on-highway-in-agra-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में बड़ा हादसा: हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो युवकों को राैंदा, एक की माैके पर ही माैत; दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में बड़ा हादसा: हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो युवकों को राैंदा, एक की माैके पर ही माैत; दूसरा गंभीर
Sun, 30 Aug 2026 04:25 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 30 Aug 2026 04:25 PM IST
सार
आगरा में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने दो युवकों को राैंद दिया। हादसे में एक युवक की माैके पर ही माैत हो गई। हादसे से हाईवे पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
ट्रक ने दो युवकों को राैंदा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के गोयल हॉस्पिटल के सामने दो युवक हाईवे क्राॅस कर रहे थे। तभी उन्हें भगवान टाॅकीज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की माैके पर माैत हो गई। दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई।
हादसे के बाद हाईवे पर खून से सने शव को देख लोगों की रूह कांप गई। मृतक युवक के परिजन भी माैके पर पहुंच गए। चीख-पुकार मच गई। वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद हाईवे पर खून से सने शव को देख लोगों की रूह कांप गई। मृतक युवक के परिजन भी माैके पर पहुंच गए। चीख-पुकार मच गई। वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन