फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Speeding car overturns in Chambal Canal, 4 passengers trapped, one dead

Agra News: चंबल नहर में पलटी तेज कार, 4 सवार फंसे थे, एक की मौत

Sun, 25 Jan 2026 10:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Speeding car overturns in Chambal Canal, 4 passengers trapped, one dead
जैतपुर के कमतरी में चंबल नहर में गिर कर पलटी कार
जैतपुर के कमतरी ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा, ट्रक चालक की नजर पड़ने पर पता चला न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




बाह। जैतपुर के कमतरी गांव स्थित रेलवे के ओवरब्रिज के पास शनिवार की रात तेज रफ्तार कार चंबल नहर में गिरकर पलट गई। कार में 4 सवार फंस गए। जिनमें से एक बसई खुर्द ताजगंज के सचिन (25) की मौत हो गई। जबकि मृतक के भाई नीरज समेत तीन घायल हो गए। परिजन ने पुलिस को बताया कि कार सवार घर से बटेश्वर जाने केे लिए निकले थे।

बसई खुर्द, ताजगंज के सचिन, अपने भाई नीरज, मित्र नरेश और टीपू के साथ शनिवार की शाम बटेश्वर के लिए कार से निकले थे। शनिवार देर रात जैतपुर के कमतरी गांव स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा कर चंबल नहर में पलट गई। क्षतिग्रस्त कार में सवार लोग फंस गए। रात करीब 3 बजे के करीब सड़क से गुजर रहे ट्रक चालक की कार पर नजर पड़ी, उन्होंने पुलिस और एंबुलेंस को कॉल किया। मौके पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार की खिड़की ताेड़कर फंसे चारों लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए एंबुलेंस से बाह सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सक ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। टीपू को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में दो घायल नीरज एवं नरेश बटेश्वर जाने की बातें कह रहे थे।
विज्ञापन




एसओ जैतपुर दीपक कुमार ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के परिवार में मातम पसर गया है। हादसे की जांच की जा रही है।

लौट कर जाना था आगरा, रास्ता भटकने से जैतपुर में हुए हादसे का शिकार



बटेश्वर में दर्शन के बाद कार सवारों को घर आगरा जाना था, लेकिन जैतपुर के कचौरा रोड पर कमतरी ओवरब्रिज के पास हादसे का शिकार हुए। सवाल उठ रहा है कि आगरा जाना था तो उल्टी दिशा में कचौरा रोड पर कैसे पहुंच गए। माना जा रहा है कि रास्ता भटकने की वजह से आगरा की बजाए कचौरा रोड की ओर कार मोड़ ली और हादसे का शिकार हो गए। पुलिस के मुताबिक कार कचौराघाट की ओर जा रही थी। हादसा स्थल पर भी ऐसे ही साक्ष्य मिले हैं। ट्रक चालकों की नजर पड़ने से कितने समय पहले हादसा हुआ? इसके बारे में सोच कर ही लोग हैरान थे।

जैतपुर के कमतरी में चंबल नहर में गिर कर पलटी कार

जैतपुर के कमतरी में चंबल नहर में गिर कर पलटी कार

जैतपुर के कमतरी में चंबल नहर में गिर कर पलटी कार

जैतपुर के कमतरी में चंबल नहर में गिर कर पलटी कार

जैतपुर के कमतरी में चंबल नहर में गिर कर पलटी कार

जैतपुर के कमतरी में चंबल नहर में गिर कर पलटी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed