Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Speed havoc: Two bikes collided so fiercely that a young man died three are in critical condition

रफ्तार का कहर: दो बाइकों में हुई इतनी भीषण टक्कर, मौत के मुंह में समा गया युवक; तीन की हालत गंभीर

Fri, 22 Nov 2024 12:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Nov 2024 12:51 PM IST
सार

मथुरा में रफ्तार के कहर ने युवक की जान ले ली, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

 

विज्ञापन
Speed havoc: Two bikes collided so fiercely that a young man died three are in critical condition
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत चौकी बारहमासी के समीप दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


 
मांट-राया मार्ग पर शुक्रवार को चौकी बारहमासी के समीप मांट की तरफ़ से जा रही बाइक राया की तरफ़ से आ रही बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार 40 वर्षीय रामहरी पुत्र नानक चंद की मौत हो गई, जबकि रोहताश पुत्र सतीश चंद निवासी मांट मूला, बॉबी पुत्र ओमप्रकाश और रचना पत्नी बॉबी निवासी टेड़ी बगिया थाना ट्रांसफर नगर आगरा घायल हो गए। हादसा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक राजीत वर्मा ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed