फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Special train will run between Agra Cantt-Udhna

Agra News: आगरा कैंट–उधना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Wed, 04 Mar 2026 01:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Special train will run between Agra Cantt-Udhna
आगरा। होली पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गाड़ी संख्या 01907-08 आगरा कैंट–उधना–आगरा कैंट विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या 01907 आगरा कैंट से 10 से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार चार फेरे लगाएगी और शाम 6:45 बजे रवाना होकर फतेहपुर सीकरी, रूपवास, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम और वड़ोदरा होते हुए दोपहर 1:25 बजे उधना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01908 उधना से प्रत्येक बुधवार 11 मार्च से 1 अप्रैल तक दोपहर 3:25 बजे पर चलेगी और सुबह 8:30 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। ट्रेन में एसएलआर-डी 2, सामान्य 9, स्लीपर 10, एसी तृतीय 2 और एसी द्वितीय 1 सहित कुल 24 कोच रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed