फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   special train

दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से आए 2700 प्रवासी, बसों से भेजे गए घर

Thu, 21 May 2020 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
special train
कासगंज में बुधवार की रात्रि को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आए प्रवासी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। लॉकडाउन के बीच गुजरात और राजस्थान में फंसे प्रदेश के 2700 प्रवासी दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से कासगंज आए। सभी को बसों से उनके गृह जनपद भेजा गया। प्रवासियों की ट्रेन आने से पहले ही रातभर डीएम, एसपी व रेलवे के अफसर बंदोबस्त में जुटे रहे।
विज्ञापन

देशव्यापी लॉकडाउन के कारण प्रदेश के विभिन्न जिलों के मजदूर अन्य राज्यों में फंस गए। 1 मई से प्रवासी कामगारों को स्पेशल ट्रेनें चलवाकर सरकार उनके घर भेज रही है। बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक ट्रेन राजस्थान के उदयपुर और दूसरी ट्रेन बृहस्पतिवार को 10:45 बजे गुजरात के बड़ोदरा से कासगंज पहुंची। दोनों ट्रेन से 2700 मजदूर व करीब 300 बच्चे भी आए।
विज्ञापन

डीएम सीपी सिंह, एसपी सुशील घुले, एडीएम अजय श्रीवास्तव, एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी के अलावा रेलवे के अधिकारी व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगी रही। प्रवासियों के बीच सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए गोले बनाए गए। एक-एक कोच से कतारबद्ध तरीके से यात्रियों को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्क्रीनिंग के बाद प्लेटफार्म से यात्री बाहर निकाले गए। 100 से अधिक बसों से दोनों ही ट्रेनों के यात्रियों को उनके गृह जनपद भेजा गया। करीब 700 लोग कासगंज जनपद के ही थी।

- गुजरात और राजस्थान से दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें यहां पहुंची हैं। एक ट्रेन रात्रि के समय पहुंची तो दूसरी ट्रेन दिन में। दोनों ही ट्रेनों में गृह जनपद के अलावा अन्य जनपदों के प्रवासी श्रमिक आए थे। रोडवेज की बसों से सुरक्षा के साथ इन सभी को उनके गृह जनपद भेजा गया है। - सीपी सिंह, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed