फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   special train dimiss bye kasganj

रद्द रहीं दैनिक स्पेशल ट्रेनें, यात्री दिखे परेशान

Sat, 06 Feb 2021 11:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
special train dimiss bye kasganj
कासगंज। कानपुर ट्रैक पर दौड़ने वाली दो दैनिक स्पेशल ट्रेन शनिवार को रद्द रहीं । कायमगंज रेलवे स्टेशन के समीप पटरियों पर मरम्मत कार्य के चलते यह मेगा ब्लॉक लिया गया था। दैनिक स्पेशल ट्रेनों के अलावा कई मालगाड़ियों का संचालन रद्द रहा। हालांकि देर शाम यह ट्रैक यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन

कासगंज जंक्शन स्टेशन से सिर्फ दो दैनिक सवारी स्पेशल गाड़ियां कानपुर ट्रैक पर दौड़ रही हैं।
हालांकि पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें बाया कासगंज दौड़ रही हैं लेकिन शुक्रवार रात बांद्रा टर्मिनस-कानपुर सेंट्रल इस ट्रैक से गुजर चुकी थी। शनिवार सुबह 6:20 बजे भागलपुर पूजा स्पेशल ट्रेन भी गुजर गई फिर दिन में कोई भी स्पेशल ट्रेन नहीं थी। ऐसे में रेलवे पहले से ही योजनाबद्ध तरीके से मेगा ब्लॉक का निर्णय ले चुका था। इसलिए सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक रेल ट्रैक पर मरम्मत हुई।
विज्ञापन

कायमगंज रेलवे स्टेशन के समीप रेल लाइन पर काम कराया गया। इस कार्य अवधि में सिर्फ दो दैनिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन था। रेलवे ने दोनों ही ट्रेनों का संचालन रद्द करने का निर्णय लेते हुए ट्रेनें रद्द कर दीं। ट्रेन संख्या 05038 /05037 अपडाउन ट्रेनें निरस्त रहीं। ट्रेनों के निरस्त रहने से यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। इन दो दैनिक स्पेशल ट्रेनों के अलावा कानपुर कासगंज के बीच आने जाने वाली मालगाड़ियों का संचालन भी रद्द किया गया और मालगाड़ियां जहां-तहां खड़ी की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
- शनिवार को पटरियों की मरम्मत के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया था। कायमगंज के समीप काम हुआ। इसलिए अपडाउन दैनिक सवारी स्पेशल ट्रेन रद्द रहीं। शाम को संचालन के लिए ट्रैक बहाल कर दिया गया। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ, रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed