{"_id":"654f2b540d779989da0eb4d5","slug":"special-guard-for-five-days-in-agra-surveillance-will-be-done-through-drones-policemen-will-be-deployed-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diwali 2023: आगरा में पांच दिन विशेष पहरा..., ड्रोन से होगी निगरानी; सादा कपड़ों में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diwali 2023: आगरा में पांच दिन विशेष पहरा..., ड्रोन से होगी निगरानी; सादा कपड़ों में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
Sat, 11 Nov 2023 12:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:50 PM IST
सार
दिवाली के पांच दिवसीय पर्व को लेकर आगरा पुलिस ने सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली हैं। पांच दिन तक आगरा पुलिस का विशेष पहरा रहेगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। इसके साथ ही सादा कपड़ों में भी पुलिसकर्मी बाजारों में अपराधियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त कार्यालय, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में दिवाली पर पांच दिन पुलिस का पहरा रहेगा। एमजी मार्ग, हाईवे से लेकर बाजारों तक फोर्स लगाई गई है। यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई हैं। बाजारों में ड्रोन कैमरों से निगरानी शुरू कर दी गई है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि शाहगंज बाजार, कोतवाली के बाजार, छत्ता के बाजार, एमजी मार्ग के शोरूम, लोहामंडी क्षेत्र के बाजारों में सबसे ज्यादा भीड़ रहती है।
यह की गई व्यवस्था
- बाजारों में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी लगाए गए।
- ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही। यातायात पुलिस अलग से लगी है।
- एमजी मार्ग पर शोरूमों के बाहर वाहनों को खड़ा होने से रोका गया।
- बाजारों में तीन और चार पहिया वाहनों की एंट्री रोक लगाई गई।
- शहर में जरूरत के हिसाब से 18 निरीक्षक, सात एसआई, 126 हेड कांस्टेबल, 28 मुख्य आरक्षी, एक कंपनी व एक प्लाटून पीएसी लगाई गई।
- बदमाश वारदात के बाद मुख्य मार्ग से भागते हैं। ऐसे में सड़कों पर बैरियर लगाए गए हैं।