फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   special food for prince in agra

अंगूरी रसमलाई, केसरी फिरनी का स्वाद लेंगे प्रिंस

Sat, 16 Apr 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sat, 16 Apr 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
special food for prince in agra
प्र‌िंस - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
 ब्रिटेन का शाही जोड़ा एक सप्ताह की भारत यात्रा पर आया तो हिंदुस्तान की संस्कृति, सभ्यता को जी भर के जिया। कभी डोसा बनाया तो कभी क्रिकेट खेला। हिंदुस्तानी व्यंजनों का स्वाद लिया। ऐसी ही होगी उनकी आगरा यात्रा।
विज्ञापन

ड्यूक और डचेज आफ कैंब्रिज ताजमहल देखने के बाद डिनर में दही कबाब, अमृतसरी पनीर टिक्का, अंजीर के कोफ्ते, रोगनजोश, तंदूरी चिकन का स्वाद ले सकते हैं तो वहीं अंगूरी रसमलाई और केसरी फिरनी से मुंह मीठा भी करेंगे। होटल ओबेरॉय अमर विलास के बैलेव्यू रेस्टोरेंट में प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन के लिए इंडियन और कांटीनेंटल खाना तैयार कराया जाएगा। कैंडल लाइट डिनर के लिए इस्फाहन रेस्टोरेंट को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन


प्रिंस के डिनर मेन्यू में होगा ये
नौ तरह के सलाद, पांच तरह के सूप के साथ डिनर मेन्यू में अमृतसरी पनीर टिक्का, दही के कबाब, सरसों मक्की, कोंकण फ्राइड फिश, तंदूरी चिकन, मालाबार वेजिटेबल, अंजीर के कोफ्ते, पनीर टिक्का, रोगनजोश, बैंगन का भर्ता, मुर्ग प्याजा के साथ कांटीनेंटल में ग्रीन थाई करी, आस्ट्रेलियन पोर्क बैले, ग्रिल्ड न्यूजीलैंड लैंब रैक, डक लेग कान्फिट, ग्रिल्ड कार्न फेड चिकन, हिमालयन ट्राट, पैन फ्राइड, माल्टाग्लाटी लैंब, पोटेटो एंड लीक टोर्टेली, पछेरी और आर्किट को रखा गया है। पराठा, रुमाली रोटी, बटर नान के साथ चार तरह की रोटी और ब्रेड होगी, वहीं मुंह मीठा करने को अंगूरी रसमलाई, गुलाब जामुन, केसर पिस्ता कुल्फी और केसरी फिरनी मेन्यू में शामिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रिंस के डिनर के लिए खास फरमाइश नहीं की गई है। मैन्यू के मुताबिक जो भी रॉयल कपल आर्डर करेंगे, हमारे एक्सपर्ट शेफ वह सब उपलब्ध कराएंगे।
अभिषेक पंसीकर
महाप्रबंधक, ओबेरॉय अमर विलास
फ्लीट की रिहर्सल
ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन की पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को फ्लीट की रिहर्सल की। ताज के सभी गेटों पर राजपत्रित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शाही जोड़े के साथ भी पुलिस का एक राजपत्रित अधिकारी रहेगा। आस-पास की छतों पर पुलिस और सीआईएसएफ के जवान तैनात रहेंगे। खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल के रास्ते तक भी पुलिस ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लगभग 350 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे। 50 से 100 पुलिसकर्मी रिजर्व में रखे गए हैं। ताजमहल की सुरक्षा में रहने वाली सीआईएसएफ की टीम भी होगी। पूरे ताजगंज में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। होटल अमर विलास में शुक्रवार को ही पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। यहां शाही जोड़ा विश्राम करेगा।


प्रिंस विलियम और केट की ताज विजिट के लिए पुख्ता सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। - डा. प्रीतिंदर सिंह (एसएसपी)
बच्चों को साथ नहीं लाए
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन की दो संतान हैं। बेटा जॉर्ज और बेटी कैरलॉट । भारत यात्रा पर बच्चों को साथ नहीं लाए हैं।
पायलट भी हैं प्रिंस
21 जून 1982 को जन्मे प्रिंस विलियम पायलट भी हैं। वे ब्रिटेन की रॉयल एयरफोर्स में फ्लाइट लेफ्टिनेंट रह चुके हैं। कई रेस्क्यू ऑपरेशन में भी भाग लिया है।
29 को शादी की सालगिरह
प्रिंस विलयम और कैट मिडलटन की शादी 29 अप्रैल 2011 को हुई थी। 13 दिन बाद शादी की पांचवी सालगिरह है।
उम्र में बड़ी हैं केट
केट मिडिलटन उम्र में प्रिंस से थोड़ी बड़ी हैं। उनका जन्म नौ जनवरी 1982 को हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed