फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP workers should raise public issues

Agra News: जन समस्याओं को उठाएं सपा कार्यकर्ता

Sun, 06 Apr 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 06 Apr 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
SP workers should raise public issues
किशनी। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर में स्थित जिला पंचायत सदस्य गजराज यादव के आवास पर मासिक बैठक का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए चर्चा की गई। स्थानीय समस्याओं के निराकरण को लेकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। बैठक में विधायक बृजेश कठेरिया ने संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए कहा कि संगठन के पदाधिकारी गांव-गांव लोगों के बीच जाकर सपा की नीतियों की चर्चा करें। क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं के लिए अधिकारियों से संपर्क कर उनके निराकरण का प्रयास करें। मौजूदा सरकार में अधिकारी सपा कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव कर रहे हैं। जानबूझकर सपाइयों का उत्पीड़न भी किया जा रहा है। अगर किसी कार्यकर्ता का उत्पीड़न किया गया तो संगठन सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगा। चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने के लिए निर्देशित किया। भाजपा सरकार में किसानों को पानी तक मुहैया नहीं करा पा रही है। माइनर सूखे पड़े हैं। बैठक में वरिष्ठ सपा संतराम यादव, मिलाप यादव, विधानसभा अध्यक्ष श्यामकरन शाक्य, नगर अध्यक्ष मुकुल यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed