{"_id":"69373fc2204bea2b95037440","slug":"sp-mp-ramji-lal-suman-targeted-the-government-in-rajya-sabha-agra-news-c-25-1-agr1035-935723-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: राज्यसभा में सपा सांसद सुमन ने साधा निशाना, बोले- हवाई यात्रियों की दुश्वारियों के लिए सरकार जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: राज्यसभा में सपा सांसद सुमन ने साधा निशाना, बोले- हवाई यात्रियों की दुश्वारियों के लिए सरकार जिम्मेदार
विज्ञापन
राज्यसभा में बोलते सपा सांसद रामजीलाल सुमन
आगरा। विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइन की लापरवाही का मामला सोमवार को राज्यसभा में गूंजा। समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन ने हवाई यात्रियों की दुश्वारियों के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने कहा कि एयर कंट्रोल ट्रैफिक गिल्ड ऑफ इंडिया ने जुलाई में ही यात्रा सुविधाओं को अत्याधुनिक बनाने के लिए आगाह किया था। लेकिन सरकार ने चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया और नवंबर से अब तक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सांसद सुमन ने नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों की परेशानियों पर सरकार से राज्यसभा में जवाब मांगा। उन्होंने ऑटोमैटिक मैसेजिंग स्विचिंग सिस्टम की समय रहते समीक्षा नहीं करने और 6 नवंबर को सिस्टम फेल होने के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पांच महीने तक सरकार एसीजीआई की चेतावनी के बाद भी चुप रही।
विज्ञापन
सपा सांसद ने राज्यसभा में पूछा कि इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। हवाई सेवाओं को भविष्य में आधुनिक बनाने के लिए एकल से डुअल सिस्टम पर लाना होगा। सांसद के सवाल पर नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने 6 नवंबर को एएमएसएस सिस्टम के प्रभावित होने की बात सदन में स्वीकार की।
उन्होंने कहा कि यह सब व्यवस्था अपग्रेड करने के कारण हुआ है। जहां यात्रियों को हुई आर्थिक हानि की भरपाई की बात है तो इसके लिए विभागीय नियमों के अनुसार पीड़ित यात्रियों को राहत दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि इंडिगो एयरलाइन की सैकड़ों उड़ानें रद्द होने से देशभर में हजारों हवाई यात्री प्रभावित हुए हैं। यात्रियों को कई घंटों तक हवाई अड्डों पर इंतजार करने के बाद भी फ्लाइट नहीं मिल पा रहीं।