{"_id":"680716f25a5fbe042605b5de","slug":"sp-mp-ramji-lal-suman-s-warning-if-the-oppression-of-dalits-does-not-stop-then-there-will-be-serious-consequen-2025-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सपा सांसद रामजी लाल सुमन की चेतावनी, दलितों का उत्पीड़न नहीं रुका तो होंगे गंभीर परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सपा सांसद रामजी लाल सुमन की चेतावनी, दलितों का उत्पीड़न नहीं रुका तो होंगे गंभीर परिणाम
Tue, 22 Apr 2025 09:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 22 Apr 2025 09:41 AM IST
सार
समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन नगला तल्फी और बंगारा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
सपा सांसद रामजीलाल सुमन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भाजपा सरकार में दलितों का उत्पीड़न हो रहा है। ताबड़तोड़ वारदातें हो रही हैं। शासन और प्रशासन का रवैया लचर है। यदि दलितों का उत्पीड़न नहीं रुका तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। ये बातें सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहीं। वह सोमवार को नगला तल्फी पहुंचे, जहां 16 अप्रैल की रात दलित युवक की बरात रोकी गई थी। बरातियों और दूल्हे से मारपीट भी हुई थी।
समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से फोन पर बात की। पीड़ित परिवार की सुरक्षा में केवल एक सिपाही मिला है। पीड़ित परिवार ने सांसद को बताया कि पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। पूरा परिवार दहशत में है। हमारे से साथ कभी भी अनहोनी हो सकती है। हमलावर जाति विशेष के लोग हैं, जिनकी क्षेत्र में बहुलता है।
ये भी पढ़ें - UP: शादीशुदा महिला ने प्रेमी को ऐसी जगह छुपाया, किसी को शक न हो...संदूक के खुलते ही खुल गई पोल; फिर ये हुआ

सुमन ने पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया। हर सभंव मदद का भरोसा दिया। गढ़ी रामी के नगला तल्फी के बाद वह बंगारा गांव पहुंचे जहां रविवार रात को दलित युवक पंकज कुमार के साथ मारपीट और घर पर फायरिंग की गई थी। यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि दोनों ही घटनाएं चिंता का विषय हैं। ये वही सामंती युग के लोग हैं जो दबे और कुचले हुए लोगों को परेशान करते आ रहे हैं।
सुमन ने कहा मुख्यमंत्री जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं लेकिन, दलितों के साथ हो रहे अपराधों पर उनकी पुलिस कार्रवाई तक नहीं करती। उन्होंने दलितों पर अत्याचार सहन नहीं किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर से परिवार की सुरक्षा के लिए मुलाकात करेंगे। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, दिनेश यादव, राजपाल बाबा, अवनींद्र यादव, चेयरमैन डॉ. सुरेश कुशवाह, आजाद सिंह जाटव, विशंभर सिंह ठेकेदार, राकेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - UP: शादीशुदा युवक से महिला मित्र ने किया ऐसा फरेब...बर्दाश्त न कर सका, खुद को लगाई आग; उपचार के दौरान मौत
ये भी पढ़ें - UP: शादीशुदा युवक से महिला मित्र ने किया ऐसा फरेब...बर्दाश्त न कर सका, खुद को लगाई आग; उपचार के दौरान मौत
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया, दलित बालिका से दुष्कर्म का मामला गंभीर
खेरागढ़ में दलित बालिका से दुष्कर्म पर सपा सांसद ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। मैं अखिलेश यादव के प्रतिनिधि के रूप में मिलने गया था। मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया। मैंने नहीं कहा कि यह इतना बड़ा मामला नहीं। पार्टी और मैं पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष को मामले से अवगत कराया है। वह पीड़ित परिवार से मिलने के लिए आ सकते हैं।