फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP leaders performed havan for Mulayam Singh Yadav good health in Mainpuri and Etah

Mulayam Singh Yadav: सपा संरक्षक के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना, मैनपुरी-एटा में सपाइयों ने किया हवन

Mon, 03 Oct 2022 05:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी / एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी / एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Oct 2022 05:23 PM IST
सार

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का उपचार गुरुग्राम स्थित मेदांता में चल रहा है। वह आईसीयू पर हैं। उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए सपा नेता व समर्थक प्रार्थनाएं कर रहे हैं। 

विज्ञापन
SP leaders performed havan for Mulayam Singh Yadav good health in Mainpuri and Etah
मैनपुरी में हवन करते सपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दीर्घायु की कामना को लेकर सोमवार को दीवानी रोड स्थित यादव भवन में हवन किया गया। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हवन कर नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

विज्ञापन


मैनपुरी सांसद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी रविवार शाम सोशल मीडिया के माध्यम से जिले के सपा नेताओं को मिली। सपा संरक्षक का उपचार गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में चल रहा है। वह आईसीयू पर हैं। इसकी जानकारी होने पर सपा नेता बेचैन हो गए और अपने नेता की दीघार्यु के लिए प्रार्थना करने में जुट गए। 

विज्ञापन

श्री राधा कृष्ण मंदिर में हुआ हवन 

रात में ही सपा संरक्षक के स्वस्थ्य के लिए हवन यज्ञ का निर्णय लिया गया। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव और मुलायम सिंह यादव के सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह यादव की देखरेख में जिला यादव महासभा के दीवानी रोड स्थित कार्यालय स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में हवन का किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


राधा कृष्ण मंदिर पर बड़ी संख्या में पहुंचे सपाइयों ने सपा संरक्षक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए हवन यज्ञ में आहुति दी। यादव महासभा पर बड़ी संख्या सपा कार्यकर्ता मौजूद। इस अवसर पर पूर्व मंत्री तोताराम यादव, नीटू राजपूत, दीपू याव, विजय कठेरिया, मनीष यादव आदि लोग मौजूद रहे।

SP leaders performed havan for Mulayam Singh Yadav good health in Mainpuri and Etah
निधौलीकलां में हवन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

एटा के निधौलीकलां में भी प्रार्थना  

एटा के निधौलीकलां में भी मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की गई। पूर्व विधायक अमित यादव गौरव ने कहा कि पूरा प्रदेश सपा संरक्षक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। वह जल्दी स्वस्थ होकर हम लोगों के बीच में फिर से मौजूद होंगे। ईश्वर से हम लोगों की यही प्रार्थना है। 

निधौलीकलां में नगर अध्यक्ष वंदे हसन ने दरगाह में जाकर स्वस्थ होने के लिए इबादत की। वहीं पूर्व प्रधान गुड्डू यादव अपने परिवार सहित मां दुर्गा के मंदिर में सपा संरक्षक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के लिए माथा टेका। सपा नेताओं ने हवन यज्ञ भी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed