{"_id":"6441385827f620d96309e683","slug":"sp-leader-jugendra-yadav-was-presented-in-the-court-in-two-cases-of-sc-st-act-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: एससी-एसटी एक्ट के दो मामलों में सपा नेता जुगेंद्र यादव को अदालत में किया गया पेश, रखा अपना पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: एससी-एसटी एक्ट के दो मामलों में सपा नेता जुगेंद्र यादव को अदालत में किया गया पेश, रखा अपना पक्ष
Thu, 20 Apr 2023 06:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 20 Apr 2023 06:34 PM IST
सार
दोनों ही मामलों में पुलिस ने जुगेंद्र सिंह को विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी कोर्ट में पेश किया। जहां अपना पक्ष पेश करने के बाद जुगेंद्र सिंह को वापस जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव और जुगेंद्र सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के जिला कारागार में निरुद्ध चल रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह को एससी-एसटी एक्ट के दो मामलों में बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया। जहां मुकदमों के संबंध में अदालती कार्रवाई की गई।
विशेष लोक अभियोजक सुनील भारद्वाज ने बताया कि 17 जून 2022 को मलावन थाना क्षेत्र के गांव आसपुर निवासी गीतम सिंह ने जुगेंद्र सिंह व उनके भाई पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह सहित परिवार के सदस्यों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें आए आरोपपत्र के संबंध में जुगेंद्र सिंह को अदालत में तलब किया गया। इस मामले में पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के खिलाफ आरोप निर्धारित कर पत्रावली सबूतों में चल रही है।
वहीं जैथरा थाने में 3 जून 2022 को रामेश्वर दयाल निवासी गांधीनगर कस्बा जैथरा द्वारा दर्ज कराए मामले में भी आरोपपत्र पर लिए प्रसंज्ञान के बाद अदालत ने आरोपी जुगेंद्र सिंह को तलब किया। ऐसे में दोनों ही मामलों में पुलिस ने जुगेंद्र सिंह को विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी कोर्ट में पेश किया। जहां अपना पक्ष पेश करने के बाद जुगेंद्र सिंह को वापस जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Akshay Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल, जानें कितना हुआ महंगा