फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sp Chief Akhilesh Yadav Samajwadi Vijay Yatra In Etah

एटा में समाजवादी विजय यात्रा: अखिलेश यादव का भाजपा पर प्रहार, उत्तर प्रदेश को योगी सरकार मिले या योग्य सरकार बने

Wed, 22 Dec 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 22 Dec 2021 12:07 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के चुनावी मिशन 2022 के लिए अखिलेश यादव समाजवादी विजय रथ यात्रा निकाल रहे हैं। मंगलवार को मैनपुरी के बाद उनका रथ एटा पहुंचा जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। अपने भाषण में उन्होंने भाजपा पर करारे हमले किए।

विज्ञापन
Sp Chief Akhilesh Yadav Samajwadi Vijay Yatra In Etah
एटा में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजय यात्रा लेकर मंगलवार को एटा पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर बरसे। किसान, युवा, महिलाओं सभी की समस्याओं की बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बुल्डोजर वाली सरकार नहीं चाहिए। यह भी कहा कि भाजपा प्रदेश में टॉप टेन माफियाओं की सूची जारी करे, इसमें भाजपाइयों और उनका संरक्षण पाए हुए लोगों के नाम होंगे। नारा दिया कि उत्तर प्रदेश को योगी नहीं, योग्य सरकार चाहिए।

विज्ञापन

पेपर लीक हो जाते हैं
एटा के सैनिक पड़ाव में अपने रथ से जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को पीछे ले जाने का काम किया है। महंगाई बढ़ाई, रोजगार नहीं दिए। अटेवा, बीएड, बीपीएड, शिक्षामित्रों, रोजगार सेवकों को हक की लड़ाई लड़ने पर अपमानित किया। कोई परीक्षा होती है तो पेपर लीक हो जाते हैं। परीक्षा हो भी गई तो रद्द हो जाती है। नौकरी रोजगार के विज्ञापनों के बड़े-बड़े होर्डिंग लखनऊ से दिल्ली तक लगे हैं, लेकिन नौकरी, रोजगार किसी को नहीं मिले। कहा कि हमने 100 नंबर पुलिस सेवा दी।, लेकिन सरकार ने इसे 112 करके पुलिस का भी कबाड़ा कर दिया, जो योजनाएं चल रही थीं, बर्बाद हो गईं। इंतजाम फेल हो गए। लोगों को जरूरत थी तब सरकार दवा नहीं दे पाई। पांच साल के कार्यकाल में इन्होंने इतना दुख, संकट, परेशानियां दी, जो किसी सरकार ने नहीं दी। कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जनसैलाब जनता का है। केवल एटा की सभा की है। भाजपा सरकारी कार्यक्रम कर पूरे प्रदेश से इतनी भीड़ जुटा पाती है। 

विज्ञापन

चप्पल पहनकर हवाई जहाज पर चलेंगे
भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि इन लोगों ने कहा था कि चप्पल पहनने वाले हवाई जहाज में चलेंगे। हवाई जहाज में तो कोई नहीं चल पाया, पेट्रोल-डीजल इतना महंगा कर दिया कि गरीब मोटरसाइकिल भी नहीं चला पा रहे हैं। महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि खेतों में सरसों है, लेकिन इनके पास कीमत देने का इंतजाम नहीं है। तेल 200 पार हो गया है। बाबा मुख्यमंत्री ने लैपटॉप, टेबलेट, स्मार्टफोन इसलिए नहीं दिए कि वह खुद चलाना नहीं जानते। एटा के जवाहर तापीय परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि हमने इसका काम शुरू कराया। पौने पांच साल में भाजपा पूरा नहीं करा पाई। हमारी सरकार आते ही इसे पूरा कराकर सस्ती बिजली देंगे। किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी। बाबा कारखाने का नाम नहीं जानते, रट रहे हैं।
पुलिस भी साथ दे रही
कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भावनात्मक रूप से जोड़ते हुए कहा कि यहां भी बुलडोजर चला था, इमारतें गिराई गईं थीं। चुनाव जीतने के लिए पैसा लिए घूम रहे थे। पुलिस भाजपा के साथ में चुनाव लड़ रही थी। लखीमपुर में बहनों-माताओं के कपड़े फाड़े। उनको अपमानित करने वालों पर बुलडोजर कब चलेगा? किसान आंदोलन कर रहे थे तो भाजपा के इशारे पर पीछे से उन पर जीप चढ़ाई गई। बुल्डोजर लखीमपुर कब जाएगा?
टमाटर फोड़ करेंगे सड़क का उद्घाटन
सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि नई सड़क के उद्घाटन में नारियल नहीं सड़क ही टूट गई। अब ये लोग सड़कों का उद्घाटन टमाटर फोड़कर करेंगे।
चाचा भी साथ आ गए
ओमप्रकाश राजभर, चाचा भी संग आ गए हैं। जबसे सब साथ आ गए हैं तब से बीजेपी घबराई हुई है। आयकर, ईडी और सीबीआई की टीम भी आएगी लेकिन समाजवादी लोग घबराते नहीं है।
मैनपुरी में योगी सरकार पर बरसे अखिलेश: कहा- चाचा को साथ लिया तो जांचें होने लगीं, हम डरने वाले नहीं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed