फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sp Chief Akhilesh Yadav Said Over Development Of Mathura After Government Came In Mathura

किसान महापंचायत के लिए मथुरा पहुंचे सपा मुखिया, कहा-पुन: सत्ता में आने पर होगा कान्हा की नगरी का विकास

Fri, 19 Mar 2021 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 19 Mar 2021 12:16 AM IST
सार

  • दो दिन के दौरे पर हैं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
  • शुक्रवार को जयंत चौधरी के साथ करेंगे किसान महापंचायत

विज्ञापन
Sp Chief Akhilesh Yadav Said Over Development Of Mathura After Government Came In Mathura
मथुरा में पहुंचे अखिलेश यादव का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के मुखिया और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को जयसिंहपुरा स्थित उदासीन आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने आश्रम के महंत हरिशरणानंद महाराज से प्रदेश के कल्याण के लिए आशीर्वाद लिया। कहा कि पुन: सत्ता में आने पर मथुरा के विकास के साथ-साथ आश्रम का भी विकास किया जाएगा। बताया कि मुख्यमंत्री रहते हुए उदासीन आश्रम स्थित बाबा दयाल की समाधि का जीर्णोद्धार कराया था, लेकिन अभी आश्रम में कई कल्याणकारी कार्यों का होना बाकी है। 
विज्ञापन


इस मौके पर ब्रज फाउंडेशन के अध्यक्ष विनीत नारायण, अंकुश वर्मा, अंकित यादव, भूरा पहलवान, गिरधारीलाल यादव, परम चैतन्य महराज, गोपालदास महाराज, सत्यप्रकाश गौतम, महेंद्र गौतम थे। इधर, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष गोविंद यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत कर उन्हें जनपद की स्थिति से अवगत कराया। बताया कि पिछले लगभग दो वर्ष से शहर की गलियों से लेकर सड़कें खुदी पड़ी हैं।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों को सड़कों की जर्जर हालत की ओर कोई ध्यान नहीं है। प्रदेश के मंत्री इसे विकास बताकर लोगों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं। गोविंद यादव की बात पर हंसकर पूर्व सीएम ने कहा कि आप सभी लोग आगामी विधानसभा चुनावों में लग जाएं। सरकार हमारी बनेगी, तब मथुरा का सर्वांगीण विकास कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कार्यकर्ताओं में भरा जोश
मसानी रोड स्थित एक मैरिज होम में चल रहे सपा के प्रशिक्षण वर्ग में अखिलेश यादव भी शामिल हुए। जहां उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। शिविर में मथुरा के अलावा आगरा, हाथरस और अलीगढ़ जिले के कार्यकर्ताओं को 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया का इस्तेमाल व पार्टी की नीतियों को गांव-गांव पहुंचाने का गुर सिखाया जा रहा है। इस प्रशिक्षण वर्ग में आसपास की 15 विधानसभाओं के कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।

सपा के वरिष्ठ नेता आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत कैसे मिले, इसके गुर सिखा रहे हैं। वहीं, प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों के साथ साथ महंगाई व किसानों की समस्याओं के मुद्दों पर घेरने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। प्रशिक्षण वर्ग में एमएलसी संजय लाठर व एमएलसी उदयवीर आदि शामिल रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed