फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP candidate Dimple Yadav will file nomination for Mainpuri bypoll on Monday

Mainpuri By-Election: सपा प्रत्याशी डिंपल यादव कल करेंगी नामांकन, पति अखिलेश के साथ पहुंचेंगी मैनपुरी

Sun, 13 Nov 2022 02:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Nov 2022 02:06 PM IST
सार

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा ने डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है। वह सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। 

विज्ञापन
SP candidate Dimple Yadav will file nomination for Mainpuri bypoll on Monday
अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : Facebook/Dimple Yadav

विस्तार

सांसद मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा ने डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है। डिंपल यादव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू हैं। सोमवार को वह पति अखिलेश यादव के साथ कलक्ट्रेट पर नामांकन करने पहुंचेंगी। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।

विज्ञापन


वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मैनपुरी लोकसभा सीट से मुलायम सिंह यादव सांसद चुने गए थे। बीते 10 अक्तूबर को उनके निधन के बाद मैनपुरी सीट खाली हो गई है। इस पर पांच नवंबर को चुनाव आयोग ने उपचुनाव की घोषणा कर दी थी। उपचुनाव के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार 10 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

विज्ञापन

चार सेटों में खरीदा गया नामांकन पत्र

समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है। 11 नवंबर को सपा जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य ने डिंपल यादव के लिए कलक्ट्रेट पहुंचकर चार सेटों में नामांकन पत्र खरीदा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक से दो बजे के बीच करेंगी नामांकन 

सोमवार को डिंपल यादव अखिलेश यादव के साथ मैनपुरी कलक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष में नामांकन दाखिल करने पहुंचेंगी। उनके साथ सपा जिला अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। वह दोपहर एक से दो बजे के बीच नामांकन दाखिल करेंगीं। नामांकन को देखते हुए कलक्ट्रेट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने के आदेश प्रशासन ने दिए हैं। 

Mainpuri Bypolls: मैनपुरी की सीढ़ी से सैफई परिवार ने चढ़ीं सियासत की बुलंदियां, क्या डिंपल कर पाएंगी यह कमाल

डिंपल यादव पूर्व में फिरोजाबाद और कन्नौज से भी लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। अब मैनपुरी से मैदान में हैं। गौरतलब है कि अब तक भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। ऐसे में सभी की निगाहें भाजपा की ओर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed