फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mainpuri Bypolls: मैनपुरी की सीढ़ी से सैफई परिवार ने चढ़ीं सियासत की बुलंदियां, क्या डिंपल कर पाएंगी यह कमाल

Sun, 13 Nov 2022 11:01 AM IST
मुकेश कुमार ज्योत्यवेंद्र दुबे, अमर उजाला मैनपुरी
ज्योत्यवेंद्र दुबे, अमर उजाला मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Nov 2022 11:01 AM IST
विज्ञापन
Mainpuri By-Election three members of Saifai family have become MPs from Mainpuri Lok Sabha seat
डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला

मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक सफर 1967 में जसवंतनगर सीट से विधायक बनने के साथ शुरू हो गया था। लेकिन समाजवादी पार्टी और मुलायम सिंह यादव को असली पहचान मैनपुरी ने ही दिलाई। वर्ष 1996 में पहली बार मैनपुरी लोकसभा सीट से जीतकर ही मुलायम सिंह यादव रक्षामंत्री बने। इसके बाद एक नहीं बल्कि सैफई परिवार के कई सदस्यों ने मैनपुरी की सीढ़ी के सहारे सियासत की सीढ़ियां चढ़ीं। मैनपुरी की ये सीढ़ी आज भी सैफई परिवार के साथ है या नहीं, इसका फैसला उपचुनाव का परिणाम ही करेगा।


 
मैनपुरी को मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि यूं ही नहीं कहा जाता है। यहां से सैफई परिवार के सदस्यों का राजनीतिक सफर बुलंदियों पर पहुंचा। 1996 में मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से पहली बार चुनाव जीतकर इस सफर की शुरुआत की थी। ये वही जीत थी, जिसने मुलायम को देश के रक्षामंत्री की कुर्सी दिलाई।

Mainpuri By-Election 2022: मैनपुरी में डिंपल की जीत नहीं आसान, ये वजह कर सकती है अखिलेश यादव को भी परेशान

Mainpuri By-Election three members of Saifai family have become MPs from Mainpuri Lok Sabha seat
मुलायम सिंह यादव के साथ धर्मेंद्र यादव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी की सीढ़ी के सहारे ही 2004 के उपचुनाव में मुलायम के भतीजे धर्मेंद्र यादव पहली बार महज 27 साल की उम्र में मैनपुरी से सांसद चुने गए। ये सैफई परिवार की दूसरी पीढ़ी थी तो मैनपुरी के रास्ते संसद तक पहुंची थीं। 
Mainpuri By-Election three members of Saifai family have become MPs from Mainpuri Lok Sabha seat
पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2014 के उपचुनाव में सैफई परिवार की तीसरी पीढ़ी ने मैनपुरी की राजनीति में कदम रखा। मुलायम सिंह यादव द्वारा मैनपुरी सीट छोड़ने के बाद उन्होंने अपने पौत्र तेजप्रताप यादव को मैदान में उतारा। तेजप्रताप यादव की उम्र तब 26 वर्ष की थी। तेजप्रताप ने भी मैनपुरी लोकसभा सीट से जीत दर्ज की और संसद पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mainpuri By-Election three members of Saifai family have become MPs from Mainpuri Lok Sabha seat
अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : Facebook/Dimple Yadav
अब मुलायम सिंह के निधन के बाद उनकी पुत्रवधू डिंपल यादव मैदान में हैं। वे पहले भी कन्नौज से दो बार सांसद रह चुकी हैं। मुलायम सिंह के निधन के बाद भी सैफई परिवार के लिए मैनपुरी सीट सियासत की सीढ़ी का काम करती है या नहीं इसका निर्णय उप चुनाव का परिणाम ही करेगा।
 
विज्ञापन
Mainpuri By-Election three members of Saifai family have become MPs from Mainpuri Lok Sabha seat
मुलायम सिंह यादव और उनकी भतीजी संध्या यादव - फोटो : अमर उजाला
सैफई परिवार के बेटे और बहुओं के तो राजनीति में आपने खूब चर्चे सुने होंगे, लेकिन सैफई परिवार की बेटी की राजनीति से कम ही लोग वाकिफ हैं। यहां भी मैनपुरी ने अपनी अहम भूमिका निभाई। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन और मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव ने मैनपुरी से ही राजनीति में कदम रखा। वे 2015 में मैनपुरी से ही पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं। पूरे पांच साल वे पद पर रहीं। हालांकि 2021 में उन्होंने भाजपा का दामन थामकर जिला पंचायत चुनाव लड़ा और उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed