फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Soumya topped class 10th with 97.17 percent marks UP Board Result news

UP Board Result: पिता ने घर से निकाला...नाना के घर रहकर की पढ़ाई; 10वीं टॉप कर सौम्या ने रचा इतिहास

Sun, 21 Apr 2024 12:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Apr 2024 12:02 PM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा में 10वीं की टॉपर सौम्या ने बेहद ही कठिन परिस्थितियों रहकर इतिहास रचा है। पिता ने मां को घर से निकाल दिया, जिसके बाद वो मां के साथ नाना के घर रह रही है। यहां पर कड़ी मेहनत कर उसने हाईस्कूल की परीक्षा पास ही नहीं की, बल्कि आगरा में पहला स्थान प्राप्त किया है। 

विज्ञापन
Soumya topped class 10th with 97.17 percent marks UP Board Result news
सौम्या अपने परिवार के साथ - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा में हाईस्कूल टॉप करने वाली सौम्या ने 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई कभी घंटे के हिसाब से नहीं की। जब समय मिला सिर्फ पढ़ाई की। मां ने हमेशा प्रोत्साहित किया। बीआर इंटर कॉलेज फतेहपुर सीकरी का छात्रा सौम्या का जीवन संघर्षों से भरा है, हालात से हार मानने के बजाय सौम्या ने सफलता की इबारत लिखी। 
विज्ञापन


मां गुड़िया देवी गदगद हैं तो नाना जयपाल सिंह आल्हादित। सौम्या का ख्वाब सिविल सेवा में जाना है। सौम्या की मां बताती हैं कि सौम्या जब कक्षा 5 में थीं तब पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। मायके में वह पशुपालन करती हैं। सौम्या के गणित में 95, विज्ञान में 100, एसएसटी में 97, हिंदी में 97, इंग्लिश में 97 और ड्राइंग में 97 अंक हैं।
विज्ञापन



 

94.98 फीसदी हाईस्कूल का परिणाम
शाबाश, आगरा के मेधावियों ने वर्ष 2016 का रिकाॅर्ड तोड़ दिया। वर्ष 2023 में रिकाॅर्ड की बराबरी की लेकिन इस बार नया अध्याय लिख दिया। हाईस्कूल का परीक्षाफल 94.98 फीसदी है, जो पिछले सात वर्ष में सबसे अधिक है। हालांकि प्रदेश में दो स्थान पिछड़ जाने की कसक रह गई। प्रदेश में जिले ने चौथा स्थान प्राप्त किया है।

 

वर्ष 2024 की हाईस्कूल परीक्षा में 35518 बालक और 29191 बालिका के साथ कुल 64709 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें 94.98 फीसदी परीक्षार्थी सफल रहे। वर्ष 2016 में हाईस्कूल का परिणाम 94.28 फीसदी था। इसकी बराबरी वर्ष 2023 में की गई, जब परीक्षाफल 94.28 फीसदी पहुंचा। इस बार 0.7 फीसदी से यह रिकॉर्ड टूटा है। नया रिकाॅर्ड बनाने की खुशी है लेकिन एक कमी रह गई। प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन का ग्राफ गिरा है। वर्ष 2023 में जिले को हाईस्कूल की परीक्षा में दूसरा स्थान मिला था, जो इस बार चौथा रह गया।


 
विज्ञापन

हाईस्कूल का 2016 से परीक्षा परिणाम
वर्ष             फीसदी
2016             94.28

2017             89.30
2018             81.19

2019             86.10
2020             88.31

2021             कोरोना काल
2022             91.84

2023             94.28
2024             94.98
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed