फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sought treatment... got a long wait.

Agra News: मांगा उपचार...मिला इंतजार

Sat, 03 Oct 2026 02:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Sought treatment... got a long wait.
एसएन मेडिकल कॉलेज के किडनी रोग विभाग में डायलिसिस कराते मरीज। अमर उजाला
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए मरीजों का इंतजार बढ़ गया है। पहला ट्रांसप्लांट हुए करीब डेढ़ महीने हो गए लेकिन अगले ट्रांसप्लांट के लिए अभी तारीख तय नहीं हुई है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के किडनी रोग विभाग में डायलिसिस और किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा होने से मरीजों की संख्या बढ़ी है। आगरा, अलीगढ़ मंडल के अलावा धौलपुर, भरतपुर, मुरैना समेत कई जिलों से भी मरीज यहां इलाज कराने आ रहे हैं। रोजाना ओपीडी में भी 80 से अधिक मरीज आ रहे हैं। डायलिसिस वार्ड भी फुल चल रहा है।
विज्ञापन

किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 20 मरीज पंजीकरण करा चुके हैं। छह मरीजों को कानूनी मंजूरी भी मिल गई है। अभी तक ट्रांसप्लांट के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ से तारीख नहीं मिल पाई हैं। ऐसे में मरीज ट्रांसप्लांट के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
16 को आ सकती है टीम
एसएन में पहले 20 किडनी ट्रांसप्लांट एसजीपीजीआई के विशेषज्ञों की निगरानी में होंगे। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक ही ऑपरेशन करने लगेंगे। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एसजीपीजीआई के किडनी रोग विशेषज्ञों से बात हुई है। 16 अक्तूबर को टीम के आने की संभावना है।

-----------------

इस बार दो मरीजों की किडनी ट्रांसप्लांट करने की तैयारी है। मरीजों के साथ किडनीदाताओं की जांच भी कर ली गई है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से दो-दो मरीजों के ऑपरेशन होंगे। इससे अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। - डॉ. अपूर्व जैन, किडनी रोग विभागाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed