फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   son killed mother in firozabad

चोरी करने पर डांटा तो बेटे ने ले ली मां की जान, पंचायत के दौरान सिर पर मारा था डंडा

Wed, 06 Jan 2021 12:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 06 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
son killed mother in firozabad
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में मंगलवार को चोरी के मामले को लेकर हुई पंचायत में आरोपी युवक ने अपनी मां के सिर पर डंडा मार दिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम गृह कराया है। 
विज्ञापन


थाना बसई मोहम्मदपुर के अल्हादीपुरा निवासी सुग्रीव (22) पुत्र पातीराम निषाद ने गांव के एक व्यक्ति का सबमर्सिबल पंप चोरी कर बेच दिया था। इसकी जानकारी पंप मालिक को हुई तो मंगलवार को गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में आरोपी सुग्रीव का हर किसी ने विरोध किया। कुछ देर बाद पंचायत में उसकी मां सुंदरीदेवी (55) भी पहुंच गईं।
विज्ञापन

सुंदरीदेवी पंचायत में बेटे को फटकारने लगी। इस पर सुग्रीव ने मां सुंदरीदेवी के सिर में डंडा मार दिया। इससे उनके सिर से खून बहने लगा। पंचायत में मौजूद लोग सुंदरीदेवी को जिला अस्पताल लाए। यहां उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने सुग्रीव को गिरफ्तार कर थाने ले आई।  

मैनपुरी: महिला का जलता हुआ शव कुआं में मिलने से मची सनसनी, लॉकडाउन में हुई थी शादी

एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने कहा कि गांव अल्हादीपुरा में बेटे ने अपनी मां पर डंडे से हमला कर दिया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई है। आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का कहना है कि उसने हाथ में डंडा मारकर मां को पंचायत से घर जाने के लिए कहा था, मां एकदम झुकी तो उसके सिर में डंडा लग गया। चौकीदार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। 

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed