{"_id":"5ff42ed921dd1358d64847f9","slug":"woman-murdered-and-dead-body-burnt-in-well-crime-news-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: महिला का जलता हुआ शव कुआं में मिलने से मची सनसनी, लॉकडाउन में हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: महिला का जलता हुआ शव कुआं में मिलने से मची सनसनी, लॉकडाउन में हुई थी शादी
Tue, 05 Jan 2021 02:48 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 05 Jan 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
मृतका की फाइल तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जनपद के बरनाहल थाना क्षेत्र के मोहल्ला जाटवान स्थित बोरिंग (कुआं) में महिला का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका का नाम पप्पी पत्नी अमित कुमार निवासी जाटवान है। महिला की शादी लाकडाउन में 17 जून 2020 को हुई थी। मायके वालों ने हत्या कर शव कुआं में फेंकने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि ससुरालीजनों ने शव फेंकने के बाद लकड़ी, करब आदि कुआं में डालकर आग लगा दी। ससुरालीजन घर से लापता हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। शव को कुआं से निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने कुआं से धुआं उठता देख पुलिस को सूचना दी थी। महिला के पिता पंछीलाल निवासी सुंदरपुर थाना कुर्रा भी परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने हत्या के आरोप लगाए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।