{"_id":"653e325c2fc56dd8fe081dd5","slug":"son-kept-wandering-carrying-his-father-on-his-back-when-no-stretcher-found-in-agra-district-hospital-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: जिला अस्पताल में पीठ पर पिता को लादकर भटकता रहा बेटा, नहीं मिली व्हीलचेयर या स्ट्रेचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: जिला अस्पताल में पीठ पर पिता को लादकर भटकता रहा बेटा, नहीं मिली व्हीलचेयर या स्ट्रेचर
Sun, 29 Oct 2023 04:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 29 Oct 2023 04:02 PM IST
सार
आगरा के जिला अस्पताल में एक विचलित कर देने वाला नजारा दिखा। यहां व्हीलचेयर या स्ट्रेचर नहीं मिलने पर बेटा अपने पिता को पीठ पर लादकर इधर-उधर भटकता रहा।
विज्ञापन
Agra: जिला अस्पताल में पीठ पर पिता को लादकर भटकता रहा बेटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजनगरी आगरा के जिला अस्पताल में मरीजों के लिए व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की कमी है। शनिवार को यहां पैर टूटे मरीज के लिए व्हीलचेयर या स्ट्रेचर नहीं मिला। इससे बेटे ने पिता को पीठ पर लादा और कक्ष में पहुंचकर डॉक्टर को दिखाया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन
बिजलीघर निवासी राजकुमार को रिक्शे से गिरने से पैर में सूजन आ गई थी। चल-फिर नहीं पा रहे थे। इस पर बेटा पिता को ऑटो से लेकर जिला अस्पताल पहुंचा और पर्चा बनवाया। व्हीलचेयर नहीं मिली तो पीठ पर लादकर हड्डी रोग विभाग लेकर गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: मैडम! पति बहुत प्रताड़ित करता है... सबक सिखा दो, बस जेल मत भेजना; पत्नी की कहानी सुन पुलिस भी चकरा गई
विज्ञापन
डॉक्टर ने फ्रैक्चर बताते हुए प्लास्टर भी कर दिया। वापसी पर भी व्हीलचेयर नहीं मिली। प्रमुख अधीक्षिका डॉ. अनीता शर्मा ने बताया कि ओपीडी पर व्हीलचेयर, स्ट्रेचर की सुविधा है। इसकी सुविधा क्यों नहीं मिली, इसकी जांच करती हूं।