फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   son-in-law commits suicide Hurt by beating by in-laws in mainpuri crime news

दामाद ने की आत्महत्या: ससुराल वालों की इस हरकत से हुआ आहत, बाकी कसर पत्नी ने पूरी कर दी; फंदे पर मिली लाश

Thu, 21 Sep 2023 09:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Sep 2023 09:19 PM IST
सार

ससुराल वालों के गुस्से ने दामाद की जान ले ली। दामाद ने कमरे में खुद के बंद कर आत्महत्या कर ली। वो आहत इस बात से था कि पहले ससुराल वाले उसकी बात नहीं समझे और फिर पत्नी भी दो बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई। 
 

विज्ञापन
son-in-law commits suicide Hurt by beating by in-laws in mainpuri crime news
दामाद ने की आत्महत्या: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के कुरावली में पत्नी से विवाद के बाद ससुराल वाले आ गए। ससुराल वालों ने बेटी का पक्ष लेते हुआ दामाद की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं इसके बाद पत्नी भी दो बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई। इस बात से पति इस कदर आहत हुआ कि उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। घरवाले जब कमरे की और पहुंचे तो बेटे की लाश फंदे पर लटकी देख पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों की चीख पुकार सुन पड़ोसी मौके पर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

विज्ञापन


यहां का है मामला 
थाना क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी वीनेश (32) की शादी करीब 5 साल पहले हुई थी। उसके एक बेटा और एक बेटी है। बुधवार को वीनेश का पत्नी नीलम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दंपती के विवाद की खबर मिलने के बाद ससुराल पक्ष के लोग भी घर आ गए थे। ससुराल वालों ने दामाद की कोई बात नहीं सुनी। बेटी का पक्ष लेते हुए दामाद की पिटाई कर दी। इसके बाद भी कोई कुछ समझने के लिए तैयार नहीं था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: कमरे में बहू को देख ससुर करने लगा गंदी हरकत, बचाने आई जिठानी को भी नहीं छोड़ा; दोनों का किया ये हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने छोड़ा ससुराल तो...
बताया गया है कि इसके बाद पत्नी नीलम  ने भी पति के बारे में नहीं सोचा और बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई। ससुरालीजन के पीटने, पत्नी और बच्चों के चले जाने से क्षुब्ध होकर वीनेश कमरे में चला गया। उसने दरवाजा बंद कर लिया। दुपट्टे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद पिता रक्षपाल घर आए। जंगले से अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। वीनेश का शव फंदे पर लटका हुआ था। घर में चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। 

ये भी पढ़ें - नीलगाय के बच्चे के गले में मौत का फंदा: अजगर ने किया शिकार, जिंदा निगलना चाहता था पर...; जानें आगे क्या हुआ

दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव 
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतरवाया। परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को मोर्चरी भिजवाया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

माता-पिता से अलग रहता था वीनेश
ग्रामीणों ने बताया कि वीनेश माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहनें हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है। वह भाई बहनों में छोटा था। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। पिता रक्षपाल सिंह और मां दूसरे घर में रह रहे हैं। वीनेश पत्नी बच्चों के साथ अलग रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed