फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nilgai baby killed by python in firozabad

नीलगाय के बच्चे के गले में मौत का फंदा: अजगर ने किया शिकार, जिंदा निगलना चाहता था पर...; जानें आगे क्या हुआ

Thu, 21 Sep 2023 04:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Sep 2023 04:45 PM IST
सार

अजगर ने नीलगाय के बच्चे को ऐसा जकड़ा कि वो बेवस हो गया। गले में फंदा लगाकर अजगर ने बच्चे को जमीन पर गिरा लिया। ये देख लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के प्रयास के बाद भी नील गाय के बच्चे को बचाया नहीं जा सका।  
 

विज्ञापन
nilgai baby killed by python in firozabad
अजगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद की जसराना तहसील के गांव भैंडी में बृहस्पतिवार की अलसुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों ने खेत में भारी भरकम अजगर को नील गाय के बच्चे को अपनी फांस में दबाए देखा। लोगों ने अपने स्तर से नीलगाय के बच्चे को बचाने के प्रयास करने के साथ ही वन विभाग की टीम को भी सूचना दी। वन विभाग की टीम जब तक मौके पर पहुंची, बहुत देर हो चुकी थी। 
विज्ञापन


यहां का है मामला
भैंड़ी निवासी ब्रजेश कुमार के गांव के पास में ही खेत है। सुबह उसके खेत पर झाड़ियों में लोगों को एक भारी भरकम अजगर दिखाई दिया। अजगर ने अपनी फांस में एक नील गाय के बच्चे को दबा रखा था। जानकारी पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के साथ ही तड़पते हुए नील गाय के बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Women Reservation Bill: भाजपा पर भड़कीं डिंपल यादव, बोलीं- ये नहीं चाहते पिछड़ी जाति की महिलाएं संसद पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन


झाड़ियों में चला गया अजगर  
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, इससे पहले ही अजगर झाड़ियों में चला गया। वन विभाग द्वारा सांप पकड़ने वाले को भी बुलाया गया। लेकिन काफी देर तक झाड़ियों और खेतों में खोजबीन की गई, लेकिन अजगर का कहीं पता नहीं लगा। अजगर के नहीं मिलने पर ग्रामीणों में भय कायम है। वहीं वनरक्षक सुधीर कुमार ने कहा टीम के पहुंचने से पहले अजगर वहां से जा चुका था।

ये भी पढ़ें -  सट्टेबाजी: क्रिकेट विश्वकप से पहले एक्शन, गेमिंग एप, 15 लाख लोग और 6000 बैंक खाते... ऐसे बचा सबसे बड़ा फ्रॉड
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed