Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   father-in-law doing dirty act with daughter-in-law also beat up jethani to save her

UP: कमरे में बहू को देख ससुर करने लगा गंदी हरकत, बचाने आई जिठानी को भी नहीं छोड़ा; दोनों का किया ये हाल

Fri, 22 Sep 2023 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Sep 2023 09:47 AM IST
सार

बहू के साथ ससुर ने ऐसी हरकत की पीड़िता के होश उड़े हुए हैं। घटना के वक्त घर में कोई नहीं थी। इसी दौरान ससुर ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो ससुर गुस्से से आग बबूला हो गया। इस दौरान उसे बचाने आई जिठानी भी ससुर के गुस्से का शिकार हो गई। 

विज्ञापन
father-in-law doing dirty act with daughter-in-law also beat up jethani to save her
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव में बहू को घर में अकेला पाकर ससुर की नीयत खराब हो गई। बहू को पकड़ने के बाद उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने पिटाई करना शुरू कर दिया। इस दौरान शोर सुनकर जिठानई उसे बचाने आई, तो ससुर ने उसे भी नहीं छोड़ा। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत की। वहां सुनवाई न होने पर एसपी के पहुंची। एसपी के आदेश पर किशनी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Women Reservation Bill: भाजपा पर भड़कीं डिंपल यादव, बोलीं- ये नहीं चाहते पिछड़ी जाति की महिलाएं संसद पहुंचे
विज्ञापन

 
Trending Videos

ये  है मामला 
थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें बताया कि 13 सितंबर की शाम पति और अन्य परिजन घर पर नहीं थे। घर में केवल उसके ससुर मौजूद थे। शाम के समय वह घरेलू कामकाज निपटा रही थी, तभी ससुर ने उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। अचानक ससुर का ये रूप देख कर वह भयभीत हो गई। उसने शोर मचाते हुए विरोध किया तो ससुर ने उसकी पिटाई कर दी। 

ये भी पढ़ें -  नीलगाय के बच्चे के गले में मौत का फंदा: अजगर ने किया शिकार, जिंदा निगलना चाहता था पर...; जानें आगे क्या हुआ
विज्ञापन

जेठानी को भी नहीं छोड़ा 
पीड़िता ने बताया कि उसकी चीख पुकार सुनकर आईं जेठानी पर भी ससुर टूट पड़ा और उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह दोनों ने ससुर से खुद को बचाया और घर से भाग निकलीं। इसके बाद पीड़िता मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंची, लेकिन वहां पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। बाद में पीड़िता न्याय की गुहार लगाने एसपी के पहुंची। एसपी के आदेश पर किशनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया है कि इस घटना के बाद आरोपी ससुर फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें -  Agra News: फतेहपुर सीकरी स्मारक में लकड़ी की रेलिंग के साथ गिरी महिला पर्यटक, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed