{"_id":"62947eab6d13f7538e2df273","slug":"somvati-amavasya-2022-despite-scorching-heat-hug-crowd-of-devotees-in-thakur-banke-bihari-temple","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Somvati Amavasya: वृंदावन में आस्था के आगे धीमी पड़ गई गर्मी की तपिश, बांकेबिहारी के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Somvati Amavasya: वृंदावन में आस्था के आगे धीमी पड़ गई गर्मी की तपिश, बांकेबिहारी के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़
Mon, 30 May 2022 01:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 30 May 2022 01:52 PM IST
सार
वृंदावन में सोमवती अमावस्या पर भीषण गर्मी के बावजूद ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने नगर की पंचकोसीय परिक्रमा लगाई और दानपुण्य किया।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीर्थनगरी वृंदावन में सोमवती अमावस्या पर सोमवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन के लिए भारी भीड़ रही। सोमवार की सुबह पट खुलने के साथ ही मंदिर परिसर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के जयकारों से गूंज उठा। सोमवती अमावस्या पर देश के कोने-कोने और ग्रामीण अंचल से श्रद्धालु मंदिर आए। विभिन्न प्रकार के देशी-विदेशी फूलों से सजे फूलबंगले में विराजे ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के दर्शन कर भक्त निहाल हुए।
भक्तों ने दर्शन कर परिवार की सुख शांति की ठाकुरजी के श्री चरणों में कामना की। सोमवती अमावस्या पर मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के चलते पुलिस की व्यवस्था चरमरा गई। मंदिर प्रांगण के साथ-साथ मंदिर को पहुंचने वाली गलियां भक्तों से भरी हुई थीं। इधर, ठाकुर राधावल्लभ मंदिर, राधारमण मंदिर, राधा-श्याम सुंदर, इस्कॉन और प्रेम मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
भक्तों ने दर्शन कर परिवार की सुख शांति की ठाकुरजी के श्री चरणों में कामना की। सोमवती अमावस्या पर मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के चलते पुलिस की व्यवस्था चरमरा गई। मंदिर प्रांगण के साथ-साथ मंदिर को पहुंचने वाली गलियां भक्तों से भरी हुई थीं। इधर, ठाकुर राधावल्लभ मंदिर, राधारमण मंदिर, राधा-श्याम सुंदर, इस्कॉन और प्रेम मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
भक्तों ने लगाई वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा
सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने यमुना स्नान कर वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा दी। सुबह होते ही श्रद्धालु यमुना स्नान के लिए घरों से निकल आए। श्रद्धालुओं ने यमुना स्नान किया और इसके बाद वृंदावन की परिक्रमा दी। परिक्रमा मार्ग राधे-राधे और ठाकुर बांकेबिहारी के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था।
विज्ञापन
मंदिर में भव्य फूलबंगले के हुए दर्शन
ठाकुर राधादामोदर मंदिर में जेष्ठ कृष्ण पक्ष की सोमवती अमावस्या पर ठाकुरजी का भव्य फूलबंगला एवं कलियों का शृंगार का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत देश-विदेश के भक्तों ने ठाकुर राधादामोदर जी का दर्शन एवं परिक्रमा कर आनंद की अनुभूति की। मंदिर के सेवायात आचार्य कनिका प्रसाद गोस्वामी ने कहा कि ठाकुरजी की विशेष सेवा शृंगार, हरि नाम संकीर्तन, प्रसाद वितरण आदि से मनुष्य जीव को भगवत भक्ति में रुचि और बढ़ती है। इस अवसर पर अनुज आचार्य, तरुण कुमार गोस्वामी महाराज, दामोदर चंद्र गोस्वामी, निताई गोस्वामी महाराज थे।