फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Solver Arrests In Police Recruitment Exam 2020 From Agra

आगरा: पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने की कोशिश, दो सॉल्वर गिरफ्तार

Mon, 21 Dec 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 21 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Solver Arrests In Police Recruitment Exam 2020 From Agra
आगरा पुलिस ने पकड़ा सॉल्वर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस भर्ती परीक्षा में रविवार को दो साल्वर पकड़ लिए गए। इनमें टेढ़ी बगिया स्थित जगदंबा इंटर कॉलेज में परीक्षा से पहले चेकिंग में एक सॉल्वर दीपेश तो श्री भवानी सिंह इंटर कालेज में परीक्षा देते समय सॉल्वर विष्णु शर्मा पकड़ा गया। दीपेश फिरोजाबाद और विष्णु मथुरा के परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने आया था। पुलिस ने एक युवती सहित तीन और लोगों को भी हिरासत में लिया है। इनमें एक कोचिंग संचालक और दूसरा शिक्षक है, उनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन



थाना एत्माद्दौला के जगदंबा इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। रविवार को सुबह की पाली में परीक्षा शुरू होने वाली थी। आधा घंटा पहले फिरोजाबाद के थाना टूंडला स्थित गांव टीकरी के अभ्यर्थी कमल किशोर का प्रवेश पत्र और आधार कार्ड लेकर एक युवक केंद्र पर पहुंचा। आधार कार्ड और प्रवेश पत्र पर लगे फोटो से उसके चेहरे का मिलान नहीं होने पर पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया। उससे गांव का नाम और पते के बारे में पूछताछ की गई। कई और सवाल किए गए। इस पर वो उलझ गया। इस पर उसे थाना एत्माद्दौला ले आए। सख्ती से पूछताछ पर उसने सॉल्वर होने के बारे में सच उगल दिया। 
विज्ञापन



एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम दीपेश उर्फ सूरज निवासी नगला चूरा, थाना इगलास अलीगढ़ बताया। कहा कि उसे अशोक नाम के ठेकेदार ने कमल किशोर की जगह परीक्षा देने के लिए कहा था। इसके बदले में उसे आठ हजार रुपये मिलने वाले थे, लालच में फंस गया। आरोपी के खिलाफ परीक्षा अधिनियम, धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। इनमें दीपेश, कमल किशोर और अशोक को नामजद किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शाम की पाली में टेढ़ी बगिया स्थित श्री भवानी सिंह इंटर कालेज में परीक्षा के दौरान एक साल्वर पकड़ा गया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम विष्णु शर्मा निवासी नौहझील, मथुरा बताया। वह अलीगढ़ के राजेश कुमार के स्थान पर परीक्षा देने आया था। उसने राजेश के प्रवेश पत्र और आधार कार्ड को फोटोशॉप से तैयार किया था। इस पर फोटो को मार्फ करके लगाया था। वह परीक्षा के अंदर जाने में सफल रहा। मगर, उसकी कक्ष में जांच करने में पकड़ लिया गया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।  

युवती सहित कोचिंग संचालक भी पकड़े गए 
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि विष्णु शर्मा से पूछताछ में पता चला कि उसे अलीगढ़ की कोचिंग ग्लोबल डिफेंस एकेडमी के डायरेक्टर संदीप कुमार और शिक्षक योगेश राना ने भेजा था। पुलिस ने विष्णु की मदद से उन्हें भी केंद्र के पास से पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक पूछताछ में यही पता चला कि उन्होंने ढाई से तीन लाख में पास कराने का ठेका लिया था। कितने और सॉल्वर भेजे थे। इस बारे में पता किया जा रहा है। एक युवती भी पकड़ी गई है। हालांकि वह साल्वर गैंग में शामिल है या नहीं, यह पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed