{"_id":"5e4f6eeb8ebc3ef3963ad9c9","slug":"solver-arrested-in-up-board-exam-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Exam: दूल्हा बनने जा रहे परीक्षार्थी ने अपनी जगह परीक्षा में भेजा सॉल्वर, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Exam: दूल्हा बनने जा रहे परीक्षार्थी ने अपनी जगह परीक्षा में भेजा सॉल्वर, गिरफ्तार
Fri, 21 Feb 2020 12:34 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की परीक्षा में कड़े इंतजाम होने के बावजूद सेंध मारी नहीं रुक रही है। आगरा में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम गढ़ी ऊसरा स्थित परीक्षा केंद्र विशंभर सिंह इंटर कॉलेज में दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा देते सूरज नाम का मुन्नाभाई पकड़ा गया।
कक्ष निरीक्षक ने जांच की तो वो कृष्णगोपाल के स्थान पर परीक्षा देता पाया गया। पुलिस ने केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर सूरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। परीक्षा में यह पहली गिरफ्तारी है।
बृहस्पतिवार को इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा थी। कक्ष निरीक्षक रिंकू धाकरे परीक्षार्थियों के आधार कार्ड की जांच कर रहे थे। उन्होंने बताया कि छात्र कृष्णगोपाल यादव के आधार कार्ड का फोटो उसके चेहरे से मिल नहीं रहा था।

Trending Videos
'परीक्षार्थी की लगुन आनी थी'
उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक योगेंद्र सिंह को बुलाया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सूरज पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम कबूलपुर, थाना मलपुरा बताया। कबूला कि वो कृष्णगोपाल के स्थान पर परीक्षा देने आया था। कृष्णगोपाल जीएसके इंटर कॉलेज, गढ़ी उसरा का छात्र है।
प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि सूरज से पूछताछ में पता चला कि कृष्णगोपाल की 24 फरवरी को शादी है। बृहस्पतिवार को उसका लगुन टीका आना था। इसलिए उसने युवक सूरज को अपने स्थान पर परीक्षा देने के लिए तैयार किया था।