{"_id":"5f3154588ebc3e3cc5437b5a","slug":"social-media-kosi-news-agr454283111","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला संस्थान के चुनाव की सोशल मीडिया पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला संस्थान के चुनाव की सोशल मीडिया पर चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। रामलीला संस्थान के चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा जोरों पर हैं। कोरोना काल के दौरान चुनाव कराए जाने को लेकर कमेंट करने में लगे हैं। फेसबुक पर एक युवक द्वारा गलत टिप्पणी करने पर संस्थान के अध्यक्ष राहुल जैन कामियां ने तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार रामलीला संस्थान का द्विवार्षिक चुनाव रक्षाबंधन के अगले दिन होना था। लेकिन संस्थान के अध्यक्ष कोविड-19 के चलते चुनाव नहीं करा पा रहे हैं, इसी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स लोग कर रहे हैं। रामलीला संस्थान के अध्यक्ष राहुल जैन कामियां ने एसडीएम से मुलाकात कर संस्थान की आम सभा की बैठक बुलाकर चुनाव कराए जाने की अनुमति मांगी की, लेकिन धारा 144 एवं कोविड-19 के चलते एसडीएम ने अनुमति नहीं दी। इसी को लेकर नगर में सोशल मीडिया पर कमेंट का दौर चल निकला।
संस्थान अध्यक्ष कामियां ने इसी की जानकारी देने के लिए फेसबुक पर पोस्ट की, जिसे लेकर नंदगांव रोड निवासी एक युवक ने गलत टिप्पणी कर दी। अध्यक्ष ने कहा कि युवक ने जो कमेंट किया है उससे तनाव पैदा होगा।