फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   social distance

सोशल डिस्टेंसिंग पर ध्यान नहीं दे रही बैंकें

Sat, 04 Apr 2020 09:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
social distance
कासगंज के सरकूलर रोड पर एक बैंक के बाहर सामाजिक दूरी का उल्लघंन करते ग्राहक - फोटो : KASGANJ
कासगंज। बैंकों में इस लॉकडाउन का असर दिखाई नहीं दे रहा। धन निकासी के लिए पहुंचने वाले लोग सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रख रहे हैं। बैंकों के बाहर धन निकासी के लिए लंबी कतारें नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

शासन ने लॉकडाउन में गरीब तबके के लोगों के जीविकोपार्जन की समस्या न हो इसके लिए श्रमिकों, मनरेगा मजदूरों, जनधन खाता धारक महिलाओं के खातों में धन भेजा है। इसे निकालने के लिए लोगों में होड़ मच गई है। धन निकासी के लिए पहुंचने वाले लोगों को बैंक परिसर के अंदर प्रवेश देने में तो बैंकें सावधानी बरत रही हैं।
विज्ञापन

एक दो लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। लेकिन बैंक परिसर के बाहर लंबी कतारे लग रहीं हैं। इसमें सामाजिक दूरी का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। कोई भी इस भीड़ को व्यवस्थित करने का प्रयास नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

88242 जनधन खाताधारकों को मिलने हैं रुपये
कासगंज। लॉकडाउन के बीच गरीबों को राहत देने में जुटी सरकार ने अब जनधन खाताधारकों के खातों में धनराशि भेज दी है। 500 रुपये प्रति खाताधारक की दर से 88242 जनधन खातों में गरीब कल्याण पैकेज के तहत धनराशि भेज दी गई है। भुगतान के लिए तिथियां भी निर्धारित कर दी गई हैं।
ये की गई है व्यवस्था
- 0-1 3 अप्रैल
- 2-3 4 अप्रैल
- 4-5 7 अप्रैल
- 6-7 8 अप्रैल
- 8-9 9 अप्रैल
निरस्त किया गया अवकाश
खातों में धनराशि भेजे जाने के बाद बैंकों में काम बढ़ गया है। सोमवार को महावीर जयंती के कारण बैंकों की छुट्टी थी, लेकिन सरकार के निर्देश पर सोमवार को बैंकों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है।

सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए बैंक परिसर के भीतर एक मीटर की दूरी के आधार पर गोले बनवाए गए हैं। लोग इस गोले में खड़े होकर अपना बैंक संबंधी कार्य करें। महेश प्रकाश एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed