फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Snake strikes like the Grim Reaper... bites cousins.

Agra News: काल बनकर आया सांप... चचेरे भाई-बहन को डसा

Fri, 18 Sep 2026 01:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Snake strikes like the Grim Reaper... bites cousins.
मृतक कामिनी का फ़ाइल फोटो
कागारौल। क्षेत्र के गांव मुरकिया में बुधवार रात साल बनकर आए सांप ने सोते समय चचेरे भाई-बहन को सांप ने डस लिया। 10 वर्षीय बालिका की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि 21 वर्षीय भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। आगरा के निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

घटना बुधवार रात करीब 2:30 बजे की है। परिजन के अनुसार, कामिनी (10) और चचेरा भाई पंकज (21) आसपास सो रहे थे। कंबल में छिपे सांप ने दोनों को डस लिया। पंकज की मां नीलम ने बताया बुधवार रात पंकज लघुशंका के लिए उठा। कमरे के बाहर बरामदे में गेहूं के कट्टों के ऊपर रखे कंबल को उठाते ही उसमें छिपे सांप ने उसके पैर में डस लिया। परिजन उसे बीसलपुर में बायगीर के पास ले गए, जहां उसकी हालत बिगड़ने पर आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि रात में कामिनी को भी डसने का पता ही नहीं चला।
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे कामिनी ने अपनी मां कल्लो देवी से शरीर में दर्द होने की बात कही। कुछ देर बाद उसे उल्टियां होने लगी। इस पर मां ने देखा तो कामिनी की पीठ पर सांप के डसने के निशान थे। तत्काल उसे भी इलाज के लिए आगरा ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी सांसें थम गईं। बुधवार शाम गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की मौत से मां की आंखों से थम नहीं रहे आंसू

कामिनी के पिता की दो वर्ष पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। बेटी की अचानक मौत से मां कल्लो पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसकी आंखों से आंसू नहीं थम रहे। दूसरी ओर पंकज की पत्नी खुशबू पति की गंभीर हालत की खबर सुनकर परेशान है। वह 15 दिन के बेटे चिराग को संभालते हुए बिलखती रही है।




सुबह पहुंचे बायगीर ने घर से पकड़ा सांप

बृहस्पतिवार सुबह घर में नाग-नागिन होने की सूचना पर बायगीर को बुलाया गया। बायगीर ने घर के अंदर तलाश कर एक सांप को पकड़ लिया। एक ही परिवार में दो लोगों को सांप के डसने और किशोरी की मौत की घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

मृतक कामिनी का फ़ाइल फोटो

मृतक कामिनी का फ़ाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed