{"_id":"6aab8e2f78458c5eb9096a9b","slug":"snake-hidden-in-blanket-bites-brother-sister-in-agra-10-year-old-girl-dies-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबल में छिपा था काला नाग: 10 साल की कामिनी को डसा, फिर भाई के पैर से लिपट कर उसे भी नहीं छोड़ा; बहन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंबल में छिपा था काला नाग: 10 साल की कामिनी को डसा, फिर भाई के पैर से लिपट कर उसे भी नहीं छोड़ा; बहन की मौत
Thu, 17 Sep 2026 12:22 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:22 PM IST
सार
आगरा के कागारौल थाना क्षेत्र के मुरकिया गांव भाई-बहन को सांप ने डस लिया। वे दोनों कंबल ओढ़कर सो रहे थे। काला नाग पहले से ही कंबल के अंदर छिपा बैठा था। सांप के काटने से मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं 18 वर्षीय भाई को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांप
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के कागारौल थाना क्षेत्र के गांव मुरकिया में बुधवार तड़के कंबल में छिपे सांप ने एक ही चारपाई पर सो रहे भाई-बहन को डस लिया। हादसे में 10 वर्षीय कामिनी की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि 18 वर्षीय पंकज की हालत गंभीर बनी हुई है।
परिजनों के अनुसार, ठंड के चलते कामिनी और पंकज एक ही चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान कंबल में छिपे सांप ने पहले कामिनी को डसा और फिर पंकज के पैर से लिपटकर उसे भी काट लिया। पंकज के शोर मचाने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। दोनों को तत्काल आगरा के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान कामिनी ने दम तोड़ दिया।
परिजनों ने बुधवार रात बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं गंभीर हालत में पंकज को शमसाबाद रोड स्थित जीआर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कामिनी की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन