फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Snake came out of wash-basin Wildlife SOS did rescue in agra

UP: वॉश-बेसिन में हाथ धोने गया था शख्स, तभी नीचे से झांकने लगा जहरीला सांप; हरकत करते ही फैला दिया फन

Sat, 17 Jun 2023 11:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Jun 2023 11:48 AM IST
सार

घर के अंदर वॉश बेसिन के नीचे से झांक रहे जहरीले सांप को देखकर मकान मालिक के पसीने छूट गए। वो चीखते हुए वहां से दौड़े और वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम को जानकारी दी। इस टीम ने दो फुट लंबे वुल्फ स्नेक को रेस्क्यू कर कीठम के जंगलों में छोड़ा।

विज्ञापन
Snake came out of wash-basin Wildlife SOS did rescue in agra
सांप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। घर के अंदर वॉश बेसिन के सिंक से सांप बाहर निकल आया। जिस वक्त वो बाहर निकला उस वक्त घर का मालिक वहीं हाथ धोने आया था। सांप को देखकर उसकी चीख निकल गई और वो तेजी से वहां से दौड़ निकला। इसके बाद सूचना पर वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने सांप को रेस्क्यू कर कीठम स्थित जंगलों में छोड़ दिया।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

बेलनगंज स्थित जतिन शर्मा के निवास पर बाथरूम के वाॅश बेसिन में उन्हें सांप दिखाई दिया। सांप देखते ही उनके पसीने छूट गए। उन्होंने तत्काल ही वाइल्ड लाइफ एसओएस के आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया। घटनास्थल पर पहुंचे वाइल्ड लाइफ टीम ने देखा तो पता चला सांप वॉश-बेसिन में फंसा हुआ था,  जिसे निकालने के लिए टीम ने वॉश बेसिन को तोड़ कर सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 

ये भी पढ़ें -  डीजे पर डांस और चुपके से आई मौत: नाचते-नाचते जमीन पर लेट गया दूल्हे का भाई, फिर नहीं उठा; साथी समझते रहे मजाक

विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल में छोड़ा गया सांप 

वाइल्ड लाइफ एसओएस टीम के चिकित्सकों ने सांप का स्वास्थ्य परीक्षण किया तो वह पूरी तरह स्वस्थ था। उसे जंगल में छोड़ दिया गया। वाइल्ड लाइफ एसओएस के निदेशक कन्जरवेशन प्रोजेक्ट्स बैजुराज एमवी ने बताया कि रेस्क्यू किया गया सांप भारतीय उपमहाद्वीप में पाया जाने वालाइंडियन वुल्फ स्नेक था। यह लगभग 50 से 70 सेमी तक लंबा होता है और इस पर चमकदार भूरे या काले रंग के शल्क, सफेद पट्टियों से घिरे रहते हैं। वाइल्ड लाइफ एसओएस के सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ने पर खुशी जाहिर की है।

ये भी पढ़ें -  UP: निकाह करने आया था प्रेमी युगल, काजी से पहले पहुंच गई पुलिस; जानें पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed