फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SN Medical College X-ray will be done in OPD report will be available within an hour

एसएन मेडिकल कॉलेज: ओपीडी में होगा एक्सरे, घंटे भर में मिलेगी रिपोर्ट

Tue, 04 Oct 2022 02:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Oct 2022 02:40 PM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में अब एक्सरे के लिए भटकना नहीं होगा। ओपीडी में ही एक्सरे होगा और घंटे भर में रिपोर्ट भी मिल जाएगी। यहां नई डिजिटल मशीन लगाई गई है, जिसके लिए स्टाफ भी तैनात किया गया है। 
 

विज्ञापन
SN Medical College X-ray will be done in OPD report will be available within an hour
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए बड़ी राहत हुई है। अब उन्हें एक्सरे कराने के लिए रेडियो डायग्नोसिस विभाग में चक्कर नहीं लगाने होंगे। ओपीडी में ही एक्सरे होगा और घंटे भर में रिपोर्ट मिल जाएगी। सोमवार को मशीन का उद्घाटन हुआ है। 
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि हड्डी रोग, सर्जरी और मेडिसिन विभाग की ओपीडी के पास में एक्सरे कक्ष स्थापित किया है। यहां पर नई डिजिटल एक्सरे मशीन लगाई हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों का मौके पर ही एक्सरे किया जाएगा। घंटे-डेढ़ घंटे में मरीजों को एक्सरे की रिपोर्ट भी दी जाएगी। अभी एक्सरे के लिए करीब 500 मीटर दूर रेडियो डायग्नोसिस विभाग में जाना पड़ता था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Agra: भाई ने तीन साथियों के साथ मिलकर उजाड़ा था बहन का सुहाग, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगी राहत

रेडियो डायग्नोसिस विभागाध्यक्ष डॉ. हरी सिंह ने बताया कि ओपीडी के समय सुबह 8 बजे से एक्सरे सेवा शुरू हो जाएगी। ओपीडी में एक्सरे होने से मरीज का समय बचेगा और वह चिकित्सक को मौके पर रिपोर्ट दिखाकर इलाज भी पा सकेगा। पहले रेडियो डायग्नोसिस विभाग जाने और एक्सरे कराके आने पर कई बार ओपीडी का समय भी खत्म हो जाता था, इससे मरीज को दूसरे दिन आना पड़ता था। ओपीडी प्रभारी डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि औसतन रोजाना ओपीडी में 100-120 मरीज एक्सरे कराने वाले रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed