फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SN Medical College will be expanded in 50 acres of land permission to cut 28 trees granted

यूपी न्यूज: 28 पेड़ों की वजह से अटका था 500 करोड़ रुपये का ये प्रोजेक्ट, अब इस शर्त पर मिली काटने की अनुमति

Thu, 20 Mar 2025 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Mar 2025 10:01 AM IST
सार

 एसएन मेडिकल कॉलेज की इंटीग्रेटेड योजना को अब रफ्तार मिल सकेगी। 28 पेड़ काटने की अनुमति इस शर्त पर मिल गई है कि कॉलेज प्रशासन द्वारा हलवाई की बगीची स्थित परिसर में 300 पौधे लगाए हैं।

 

विज्ञापन
SN Medical College will be expanded in 50 acres of land permission to cut 28 trees granted
पेड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज को 28 पेड़ काटने की अनुमति मिल गई है। इससे इंटीग्रेटेड योजना का पहला चरण अटका था। समिति की निगरानी में पेड़ काटने के बाद अप्रैल से 500 करोड़ रुपये की योजनाओं के निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे। इससे मरीजों को काफी सुविधाएं हो जाएंगी।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि लेडी लायल परिसर को मिलाकर करीब 50 एकड़ जमीन में एसएन मेडिकल कॉलेज का विस्तार होगा। दो चरणों में करीब 1000 करोड़ की योजनाओं से विभाग बनेंगे। पहले चरण में लेडी लायल परिसर में 28 पेड़ काटने की अनुमति सुप्रीम कोर्ट से मिल गई है। इसके एवज में हलवाई की बगीची स्थित क्षेत्र में 300 पौधे लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन


 

वन विभाग से पेड़ काटने की औपचारिक अनुमति मांगी है। इसके मिलने के बाद समिति की निगरानी में पेड़ कटवाने के बाद लकड़ी नीलाम की जाएगी। राजस्व विभाग में धनराशि जमा कराई जाएगी। अप्रैल से इंटीग्रेटेड योजना के तहत पांच बहुमंजिला इमारतों का निर्माण शुरू हो जाएगा।

ये भी पढ़ें-   UP: गाय-बकरी का पालन पोषण बना देगा मालामाल, योगी सरकार दे रही 50 लाख रुपये; ऐसे करें आवेदन


 

धनराशि जमा करने के लिए भेज रहे पत्र
 डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि अनुमति मिलने के बाद एसएन प्रशासन ने वन विभाग से पेड़ काटने के लिए पत्र भेजा है। इसमें तय धनराशि जमा कराने के लिए निर्देशित करते हुए एक-दो दिन में अनुमति प्रदान कर दी जाएगी।
 
ये भी पढ़ें-   Sanjali Murder Case: तंगी में है संजलि का परिवार...कैसे जाएंगे हाईकोर्ट, कातिलों को दिलाना चाहते हैं फांसी


 
विज्ञापन

पहले चरण में ये योजनाएं
- एकेडमिक विंग और एडमिनिस्ट्रेशन विंग: करीब 110 करोड़ रुपये से एकेडमिक और एडमिनिस्ट्रेशन विंग बनेंगी। इसमें चिकित्सकीय शिक्षा और विभागीय कार्यों के लिए दो इमारतें बनेंगी।
- सर्जरी एलाइड विभाग: इसकी इमारत में हड्डी रोग, नेत्र रोग और नाक, कान और गला रोग की बीमारी के ऑपरेशन होंगे। 200 बेड होंगे और 125 करोड़ रुपये से इमारत बनेंगी।
- मेडिसिन एलाइड विभाग: 125 करोड़ रुपये से बनने वाली इमारत में मेडिसिन विभाग, मानसिक रोग विभाग, त्वचा रोग विभाग होंगे। इनमें 200 बेड की सुविधा होगी।
- ट्रामा एंड इमरजेंसी: 140 कराेड़ रुपये से 200 बेड की क्षमता की इमारत बनेगी। आईसीयू में 40 बेड की आईसीयू। न्यूरोसर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, जनरल सर्जरी, कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी, हड्डी रोग सर्जरी की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed