फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sanjali's family is in financial trouble how will they go to High Court want murderers to be hanged

Sanjali Murder Case: तंगी में है संजलि का परिवार...कैसे जाएंगे हाईकोर्ट, कातिलों को दिलाना चाहते हैं फांसी

Thu, 20 Mar 2025 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Mar 2025 09:53 AM IST
सार

आगरा में छह साल पहले हुए संजलि हत्याकांड के दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा मिल चुकी है। लेकिन संजिल का परिवार चाहता है कि उन्हें फांसी दी जाए। इसके लिए परिवार हाईकोर्ट जाना चाहता है, लेकिन पैसों की तंगी आड़े आ रही है। 
 

विज्ञापन
Sanjali's family is in financial trouble how will they go to High Court want murderers to be hanged
Sanjali Murder Case - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के मलपुरा के गांव लालऊ में 18 दिसंबर 2018 को दसवीं की छात्रा संजलि की हत्या की गई थी। दो दोषियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। हालांकि परिवार इतने से संतुष्ट नहीं है। मां अनीता देवी ने कहा कि जैसे मेरी बेटी को मारा था, वैसी सजा की उम्मीद थी। फांसी होनी चाहिए। आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। ऐसे में कैसे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएं। कोई सरकारी मदद नहीं मिली। 
विज्ञापन




जनप्रतिनिधियों ने बहुत आश्वासन दिए थे, लेकिन पूरे नहीं हुए। गांव लालऊ में छात्रा संजलि को उसके तयेरे भाई योगेश ने अपने रिश्तेदार आकाश कुमार और विजय के साथ मिलकर पेट्रोल डालकर जला दिया था। इलाज के दाैरान मौत हो गई थी। योगेश ने संजलि की मृत्यु के बाद खुदकुशी कर ली थी। 
विज्ञापन


मामले में मंगलवार को कोर्ट ने हत्यारोपी विजय और आकाश को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 5 लाख रुपये से अधिक का अर्थदंड लगाया। दोषियों को सजा मिलने के बाद संजलि की मां अनीता देवी बुधवार को कोर्ट में अपने अधिवक्ता से मिलीं। उन्होंने कोर्ट के निर्णय की काॅपी ली। उनका कहना है कि आगे लड़ाई लड़ने के लिए रुपये नहीं हैं। सरकार से आर्थिक मदद मिलनी चाहिए। बेटी के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाना चाहती हैं, जिससे कोई दूसरा बेटियों के साथ ऐसा नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  Sanjali Murder Case: पेट्रोल डालकर जिस संजलि को जला दिया था जिंदा...परिवार की आज ये हालत, संजो रखी हैं यादें


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed