{"_id":"6006f8eb8ebc3e33ad732263","slug":"sn-medical-college-principal-donation-for-construction-of-mosque-in-ayodhya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सौहार्द की अनूठी पहल: एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने मस्जिद के लिए दिए 25 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौहार्द की अनूठी पहल: एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने मस्जिद के लिए दिए 25 हजार रुपये
Wed, 20 Jan 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:02 AM IST
सार
- डॉ. संजय काला ने कहा- मंदिर-मस्जिद विवाद खत्म हो गया, अब एकदूसरे की भावनाओं का सम्मान करें... मंदिर के लिए मुस्लिम और मस्जिद के लिए हिंदू करें सहयोग
विज्ञापन
शहर काजी को चंदे का चेक सौंपते डॉ संजय काला व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के लिए अनूठी पहल की है। उन्होंने अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए अपने वेतन से 25 हजार रुपये दान दिए हैं। मस्जिद के निर्माण के लिए आगरा से यह पहला चंदा बताया गया है।
विज्ञापन
अयोध्या में मंदिर और मस्जिद निर्माण के लिए देशभर में चंदा जुटाया जा रहा है। आगरा में पहली बार मस्जिद के लिए किसी ने चंदा दिया। यह कार्य एसएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने किया। उन्होंने मंगलवार को प्राचार्य कार्यालय में शहर काजी को मस्जिद निर्माण में सहयोग करने के लिए 25 हजार रुपये का चेक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर काजी ने बताया कि अभी तक आगरा से किसी ने भी चंदा नहीं दिया है। प्राचार्य का मानना है कि मंदिर-मस्जिद का अब विवाद नहीं हैं। मंदिर निर्माण में मुस्लिम और मस्जिद निर्माण में हिंदू सहयोग करें तो पूरी दुनिया में हमारी एकता का संदेश जाएगा।
'मंदिर निर्माण का रास्ता साफ होने पर लिया था संकल्प'
एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉ. संजय काला ने कहा कि मैं भगवान राम का भक्त हूं। अयोध्या में मंदिर निर्माण का रास्ता साफ होने से मेरे मन को सुकून मिला। तभी सोच लिया था कि इस खुशी में मंदिर और मस्जिद निर्माण में सहयोग करूंगा। अभी मस्जिद के लिए चेक दिया है। मंदिर निर्माण के लिए समर्थन धनराशि देने के लिए मन में संकल्प कर लिया है। अपने वेतन से ही धनराशि देंगे।
'सभी में यही भाव हो तो कोई फसाद ही नहीं रहे'
शहर काजी मौलाना रियासत अली ने कहा कि प्राचार्य ने मस्जिद के लिए 25 हजार रुपये का चंदा दिया है। मस्जिद के लिए मिलने वाला यह आगरा से पहला चंदा है। मंदिर-मस्जिद का अब विवाद भी नहीं रहा है, ऐसे में प्राचार्य की इस पहल से हिंदू-मुस्लिम एकता और सौहार्द को बल मिलेगा। ऐसे ही भाव सभी के रहें तो फसाद कभी होगा ही नहीं।