फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sn Medical College Opd Will Open In Night For Cold And Cough Patient

राहतः इन मरीजों के लिए रात में भी खोली जाएगी एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी

Tue, 14 Apr 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 14 Apr 2020 12:10 AM IST
सार

फ्लू ओपीडी सुबह आठ से 11 बजे तक चलती है

विज्ञापन
Sn Medical College Opd Will Open In Night For Cold And Cough Patient
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज में जुकाम-खांसी के मरीजों के लिए दिन-रात बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) खोली जाएंगी। इसमें तीन शिफ्टों में चिकित्सक और अन्य की ड्यूटी लगाई गई है। यहां पर संदिग्ध मिलने पर क्वारंटीन सेंटर भेजा जाएगा, मरीजों की वायरोलॉजी लैब में जांच कराई जाएगी। बुधवार से यह व्यवस्था शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अभी जुकाम-खांसी के मरीजों के लिए फ्लू ओपीडी सुबह आठ से 11 बजे तक चलती है। कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में स्त्री रोग विभाग में फ्लू ओपीडी 24 घंटे चलेगी।
विज्ञापन


इसमें आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट चलेंगी, इसमें मेडिसिन विभाग और बाल रोग विभाग के एक-एक चिकित्सक रहेंगे। वार्ड ब्वाय, सफाईकर्मी और फार्मासिस्ट भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यहां चिकित्सकीय जांच में मरीज में कोरोना वायरस के लक्षण नजर आने पर इनको स्क्रीनिंग करने के साथ नमूने लेने की भी सिफारिश की जाएगी। प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर यह व्यवस्था की जा रही है, जिससे संदिग्धों की जांच और इलाज के समय दूरी का पालन किया जा सकेगा। 

ये भी पढ़ें: CoronaVirus in Agra: जिलेभर में फैला कोरोना, 24 घंटे में 47 नए मरीज

24 घंटे तैनात रहेगी एंबुलेंस

स्त्री रोग विभाग में ओपीडी के बाहर एंबुलेंस तैयार रहेगी, इसमें संदिग्ध की जांच और उसे क्वारंटीन सेंटर लेकर जाया जाएगा। नई आठ मंजिला इमारत में स्थित वायरोलॉजी लैब में नमूने लिए जाएंगे। यहीं जांच कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed