फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   smog in agra

सीजन के पहले स्मॉग की चादर में लिपटी ताजनगरी

Sat, 06 Nov 2021 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
smog in agra
आगरा। बृहस्पतिवार रात दिवाली पर आतिशबाजी जमकर हुई, जिसका प्रदूषण वातावरण में फैल गया। शुक्रवार सुबह तापमान में गिरावट के साथ धुंध बनी, जिस वजह से इस सीजन में पहली बार स्मॉग की चादर नजर आई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से लेकर दोपहर तक गहरी धुंध छाई रही। नेशनल हाईवे और ताजमहल के पास दृश्यता बेहद कम रही। 500 मीटर से कम दृश्यता होने से हाईवे पर सुबह वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं दोपहर 12 बजे के बाद धूप खिलने पर धुंध में कमी आई, लेकिन स्मॉग की चादर शाम को भी ताजनगरी पर लिपटी रही। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक धुंध बनी रह सकती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। दिन में यह 28.1 डिग्री सेल्सियस पर रहा, जबकि रात में यह 15.2 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। सुबह घनी धुंध रही। इस साल सर्दी के सीजन में यह पहली बार है जब ताजनगरी में स्मॉग छाया रहा। भारी प्रदूषण और धुंध के मेल से स्मॉग ने लोगों को पूरे दिन परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में सुबह धुंध छाई रह सकती है। दिन में तापमान सामान्य से कम रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट के आसार हैं। दोपहर में धूप गुनगुनी महसूस होगी, वहीं सुबह मौसम सर्द रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed