{"_id":"5e48fd838ebc3ee60a4fa04d","slug":"smart-city-work-in-agra-dust-on-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी के कामों में लापरवाही, हाईवे से शहर की सड़कों तक उड़ रहे धूल के गुबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी के कामों में लापरवाही, हाईवे से शहर की सड़कों तक उड़ रहे धूल के गुबार
Sun, 16 Feb 2020 02:00 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 16 Feb 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
धूल के गुबार
- फोटो : अमर उजाला
तापमान में इजाफा होते ही हाईवे से लेकर शहर तक सड़कों पर दोपहर में धूल के गुबार उड़ रहे हैं। अंडरपास और नालों के निर्माण, पाइप लाइनों की खोदाई के कारण जगह-जगह मिट्टी सड़कों पर फैली है तो कहीं ढेर लगे हैं। तेज धूप में हवाओं के साथ धूल वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन रही है।
भगवान टाकीज चौराहे से नगला पदी की ओर नाला खोदाई का काम चल रहा है। सड़क के दोनों ओर मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। यहां पूरे दिन धूल उड़ रही है। खंदारी से भगवान टाकीज और एमजी रोड की ओर जाने वाले वाहन चालकों के सामने समस्या खड़ी हो गई है।
यहां स्थित दुकानदार भी हवा के साथ उड़ रही धूल से परेशान हैं। फतेहाबाद रोड पर शिल्पग्राम से लेकर मुगल होटल तक नाला खोदाई का काम चल रहा है। स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे इन कार्यों में भी धूल उड़ रही है, लेकिन छिड़काव का कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
देसी विदेशी पर्यटक किसी तरह नाक पर रुमाल रखकर गुजर रहे हैं। यही हाल आईएसबीटी के सामने सर्विस रोड का है। यहां एनएचएआई ने सड़क पर मिट्टी डाल दी है। यहां भी पूरे दिन धूल उड़ने के कारण यात्री परेशान हो रहे हैं।

Trending Videos
यहां उड़ रहे धूल के गुबार, छिड़काव नहीं
-हाईवे पर सिकंदरा मंडी अंडरपास पर मिट्टी के कारण परेशानी
-एनएच-2 पर शाहदरा के निर्माणाधीन अंडरपास पर मिट्टी के ढेर।
-फतेहाबाद रोड पर स्मार्ट सिटी के कार्यों के चलते खोदाई
-घटिया आजम खां रोड पर नाला खोदाई के कारण मिट्टी के ढेर लगे, उड़ रही धूल
लापरवाही बरत रहे तो जवाब तलब होगा: शफी
हाईवे की निर्माणाधीन साइटों पर नियमित रूप से छिड़काव कराने के निर्देश हैं। अगर निर्माणदायी एजेंसियां लापरवाही बरत रही हैं तो उनसे जवाब तलब किया जाएगा। -मोहम्मद शफी, परियोजना निदेशक, एनएचएआई