फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Slow Potato Offtake Raises Concerns for Cold Storage Owners in Agra

UP: आलू की मंदी से बढ़ी किसानों और कोल्ड स्टोर मालिकों की चिंता, चार महीने में सिर्फ 28 फीसदी निकासी

Fri, 10 Jul 2026 11:26 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 10 Jul 2026 11:26 AM IST
सार

आगरा में आलू के कम दाम मिलने से किसान अच्छे भाव का इंतजार कर रहे हैं, जिसके कारण कोल्ड स्टोर से निकासी बेहद धीमी है। चार महीने में सिर्फ 28 फीसदी आलू बाहर निकला है, जिससे शीतगृह संचालकों की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
Slow Potato Offtake Raises Concerns for Cold Storage Owners in Agra
आलू के ढेर - फोटो : नगर निगम में धरने पर बैठे पार्षद एव लक्ष्मीनगर के लोग। संवाद

विस्तार

आलू की मंदी ने किसानों के साथ कोल्ड स्टोर मालिकों की चिंता बढ़ा दी है। अच्छे भाव के इंतजार में किसान कोल्ड स्टोर से आलू की निकासी कम कर रहे हैं। चार माह में मात्र 28 फीसदी निकासी हो सकी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  सुभाष बाजार हादसा: 100 कर्मचारी, बुलडोजर और एसडीआरएफ भी बेबस, 48 घंटे बाद भी नहीं मिली गंगा देवी
विज्ञापन



जिले में इस बार 74.8 हजार हेक्टेयर में आलू की फसल हुई थी। 332 कोल्ड स्टोर में 90 प्रतिशत भंडारण हुआ। पिछले वर्ष की तुलना में करीब दो लाख मीट्रिक टन कम पैदावार हुई है। इस वजह से आलू के भाव खुदाई के समय अच्छे नहीं रहे। किसानों ने अच्छे भाव के इंतजार में भंडारण कर दिया। कोल्ड स्टोरों से अप्रैल से निकासी शुरू हो गई। वर्तमान में 400 से 550 रुपये प्रति पैकेट बिक रहा है। इस कारण 28 फीसदी ही निकासी हो पाई है। कोल्ड स्टोर स्वामियों को डर है कि भाव और गिरे तो भाड़ा निकालना मुश्किल हो जाएगा। किसान अगली फसल समय से नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: कोठी मीना बाजार विवाद में डीएम आगरा को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस, निर्माण पर उठे सवाल


मलूपुर के किसान जग्गा ने कहा कि पिछले साल से कम निकासी हुई है। जो आगे आलू भाव सुधार होने में समस्या का कारण बनेगी। शीतगृह स्वामी भुवेश अग्रवाल का कहना है कि अभी कोल्ड स्टोर से निकासी बहुत कम है। आधा सत्र बीतने को आ गया है। इसमें सुधार नहीं हुआ तो कोल्ड स्टोरों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। 

ये भी पढ़ें -  पहली बारिश में ही बह गया विकास: आगरा की नई सड़कों का हाल तो देखिए, जगह-जगह गड्ढे; उखड़ गईं गिट्टियां


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed