{"_id":"5bdbe8e6bdec2269796a9a81","slug":"sleeper-damage-of-agra-cantt-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म-चार के स्लीपर क्षतिग्रस्त, ट्रेन डिरेल का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म-चार के स्लीपर क्षतिग्रस्त, ट्रेन डिरेल का खतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ही पटरी क्षतिग्रस्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा मंडल में ए श्रेणी के स्टेशनों में शुमार आगरा कैंट स्टेशन की पटरियां आए दिन टूट रही हैं। अब प्लेटफार्म नंबर चार पर रेलवे लाइन के पत्थर के स्लीपर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इस ट्रैक पर आने वाली गाड़ियों में पानी भरा जाता है। किसी भी दिन ट्रेन का कोच पटरी से उतर सकता है, लेकिन रेलवे अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं है।
विज्ञापन
आगरा झांसी रेल लाइन पर पिछले सप्ताह मालगाड़ी के दो डिब्बे डिरेल हो गए थे। इस हादसे के कारण कई घंटे तक आगरा से लेकर दिल्ली तक का रेल ट्रैफिक बाधित हुआ था। स्टेशन के यार्ड के भीतर भी ट्रेन के डिरेल होने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बाद भी रेल अधिकारियों ने कोई सबक नहीं लिया है। प्लेटफार्म नंबर चार पर वॉशेबल एप्रॉन बना हुआ है। यहां गाड़ियों में पानी भरा जाता है।
विज्ञापन
इस लाइन की झांसी एंड के पत्थर के स्लीपर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। कई दफा ट्रेनें इस क्षतिग्रस्त ट्रैक पर आती हैं, लेकिन अभी तक डिब्बे के डिरेल होने की घटना नहीं हुई है, लेकिन किसी भी दिन हादसा हो सकता है। पूरी तरह टूट चुके स्लीपरों की लंबे समय से मरम्मत नहीं करवाई गई है।
विज्ञापन
इस संबंध में वाणिज्य प्रबंधक/जनसंपर्क अधिकारी डॉ. संचित त्यागी से बात की गई मगर उन्होंने जानकारी होने से इनकार कर दिया।