फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sleeper coach bus overturned in Khanti due to breakdown of suspension on Yamuna Expressway in Agra

Accident in Yamuna Expressway: डिवाइडर तोड़कर खंती में पलटी स्लीपर कोच बस, दो दर्जन से अधिक सवारियां घायल

Sat, 06 May 2023 12:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 May 2023 12:08 PM IST
सार

Accident in Yamuna Expressway: आगरा में बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर कोच बस डिवाइडर तोड़ते हुए खंती में पलट गई। हादसे में करीब दो दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गईं। 

विज्ञापन
sleeper coach bus overturned in Khanti due to breakdown of suspension on Yamuna Expressway in Agra
Accident in Yamuna Expressway: डिवाइडर तोड़कर खंती में पलटी स्लीपर कोच बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना एक्सप्रेसवे पर खंदौली थाना क्षेत्र में स्थित झरना नाले के पास शनिवार की सुबह सवारियों से भरी प्राइवेट स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए गड्ढे में पलट गई। हादसे में दो चालकों समेत 19 सवारियां घायल हो गईं, जिनमें पांच की हालत गंभीर है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। बस बिहार के सिवान जिले से गुरुग्राम (हरियाणा) जा रही थी। इसमें 40 लोग सवार थे। हादसे की वजह बस के एक्सल टूटने को बताया जा रहा है।

विज्ञापन

हादसे की सूचना पर खंदौली और एत्मादपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने बस के आगे का शीशा तोड़कर घायलों को को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल दो पुरुष और दो महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। अन्य घायलों का भी प्राथमिक उपचार कराया गया।

विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सिवान (बिहार) के सरस्वती ट्रेवल्स की डबल डेकर बस 40 सवारियां लेकर शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे गुरुग्राम के लिए निकली थी। बस में दो चालक दशरथ और लल्लन चौहान और क्लीनर बलराम निवासी सिवान थे। हादसे के समय बस को दशरथ चला रहा था। यमुना एक्सप्रेसवे के 161वें किलोमीटर झरना नाले के पास बस के अगले पहियों का एक्सल टूट गया। इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर और फेसिंग तार को तोड़ते हुए सर्विस रोड के किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे से बस की सवारियों में चीख-पुकार मच गई, जिससे आसपास के गांवों के लोगों ने दौड़े। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने बस का शीशा तोड़कर सभी सवारियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दरिंदगी की इंतहा: कक्षा तीन की छात्रा से हैवानियत, ऐसे हाल में मिली मासूम; देख कर सहमे घरवाले

यह सवारियां हुईं घायल

हादसे में घायल कुल्वेंद्र निवासी बिजनौर उनकी पत्नी कविता के अलावा श्रवण कुमार निवासी सिवान, खुशबू निवासी देवरिया और बस चालक दशरथ की हालत गंभीर देख अस्पताल भेजा गया। अन्य घायल संतोष शर्मा, बस क्लीनर बलराम ,बस चालक लल्लन चौहान, अमृता देवी, ओमकार, शंभू सिंह, ओमप्रकाश, मिंटू देवी, तारकेश्वर, रामनाथ, सुमित कुमार, राम अवतार, राम प्रवेश, नन्हें पटेल अन्य घायलों का खंदौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पहुंचे। डॉ प्रभात राजपूत ने अपनी टीम के साथ इलाज किया।

इस वजह से हुआ हादसा

हादसे की सूचना पर एत्मादपुर तहसील के नायब तहसीलदार अजयपाल शर्मा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण सिंह, एसीपी एत्मादपुर रवि गुप्ता आदि भी पहुंचे। थानाध्यक्ष खंदौली नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बस के अगले पहिये का एक्सल टूटने से हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed