{"_id":"5dc183298ebc3e5afa2fbccc","slug":"sleeper-bus-tyre-burst-and-catch-fire-on-yamuna-expressway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती स्लीपर बस के पहियों में लगी आग, ऐसे बची 42 लोगों की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती स्लीपर बस के पहियों में लगी आग, ऐसे बची 42 लोगों की जिंदगी
Wed, 06 Nov 2019 10:23 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
बस के पहियों में लगी आग बुझाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर खंदौली टोल प्लाजा के पास मंगलवार को उस वक्त दहशत फैल गई, जब तेज धमाके के साथ प्राइवेट स्लीपर बस का टायर फट गया। टायर फटने के बाद उसमें आग लग गई, जिससे बस में चीख-पुकार मच गई।
गनीमत रही कि बस की रफ्तार कम थी। चालक ने एक्सप्रेसवे पर किनारे बस को रोक दिया। आनन-फानन में सभी यात्री नीचे उतरे। इस दौरान कुछ यात्री चोटिल हो गए। वहीं टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह टायरों में लगी आग को बुझाया।
मामले के अनुसार प्राइवेट स्लीपर बस बिहार के सिवान से नोएडा जा रही थी। बस में 42 लोग सवार थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर खंदौली टोल प्लाजा के समीप अचानक बस का पिछला टायर फट गया।

टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने बुझाई आग
घटना के वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे। तेज धमाके और अचानक झटका लगने से उनकी नींद टूटी। नीचे से धुआं निकलता देख बस में चीख-पुकार मच गई। बस की रफ्तार कम थी, इसीलिए चालक ने समय रहते ही बस को रोक दिया।
वहीं यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर टोल प्याजा पर मौजूद सुरक्षा कर्मी व अऩ्य लोग बचाव कार्य के लिए दौड़ पड़े। वहां खड़े पानी से भरे टैंकर की मदद से बस के टायरों में लगी आग का बुझाया गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
बस परिचालक महेश का कहना था कि भगवान का शुक्र है पहियों में आग टोल प्लाजा पर लगी। जिससे समय रहते मदद मिल गई। अगर यह आग टोल प्लाजा से आगे या पीछे लगती तो बड़ा हादसा हो सकता है।